फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cmp union

सीएमपी छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव का निलंबन

Wed, 25 Jan 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 25 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
cmp union
crime
 सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव विमुक्त त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। विमुक्त पर सोमवार को परिसर में हुई बमबाजी, गोलीबारी की घटना में शामिल होने का आरोप है। सीसीटीवी कैमरे के अध्ययन के बाद कालेज प्रशासन ने कई अन्य छात्रों को भी नोटिस भेजा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार तथा थानाध्यक्ष को कार्रवाई की बाबत रिपोर्ट भेज दी गई है। सीसीटीवी कैमरे में कई उपद्रवी हाथ में कट्टा लिए तथा बम फेंकते हुए कैद हुए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कालेज में रविवार को एक आयोजन के दौरान दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। सोमवार को इसकी प्रतिक्रिया में उपद्रवियों ने जमकर तांडव किया। बमबाजी के साथ कई राउंड गोलियां चलीं। मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। घटना में शामिल उपद्रवी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस को उनके फुटेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। कालेज प्रशासन ने सोमवार को ही विमुक्त के अलावा छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल सिंह, अंशू समेत कई अन्य के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा कालेज प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। कई छात्रों से पूछताछ की गई। फुटेज में तीन युवक कट्टा लहराते हुए दिख रहे हैं। एक बम फेंकते हुए दिखा। इनके अलावा कई अन्य भी उपद्रव में शामिल दिखाई दे रहे हैं। जिनकी पहचान हो गई है उन्हें नोटिस भेजा गया है। अन्य की पहचान की जा रही है। प्राचार्य डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया सांस्कृतिक सचिव को निलंबित कर दिया गया है। अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सीएमपी डिग्री कालेज में सोमवार को हुई बमबाजी, गोलीबारी की घटना के विरोध में छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। छात्र दोषियों को तत्काल निलंबित करने की मांग कर रहे थे। ज्ञापन सौंपने वालों में अतुल यादव, ऋषभ यादव, शुभम सहिं, प्रसुन, शिवम रघुवंशी, सत्यम, पुष्कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed