फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Villagers met the DCP to complain about illegal soil

Noida News: अवैध मिट्टी खनन की शिकायत लेकर डीसीपी से मिले ग्रामीण

Fri, 09 Oct 2026 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers met the DCP to complain about illegal soil
मिट्टी खनन में हो रहा है जेसीबी मशीनों और दर्जनों डंपरों का इस्तेमाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के रामपुर खादर में यमुना नदी क्षेत्र से कथित अवैध मिट्टी खनन की शिकायत लेकर शुक्रवार को मकनपुर बांगर और आसपास के गांवों के ग्रामीण डीसीपी ग्रेटर नोएडा से मिले। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसीपी ने खनन विभाग को शामिल करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपुर खादर में पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इसमें जेसीबी मशीनों और दर्जनों डंपरों का इस्तेमाल हो रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, एक बिजली का खंभा भी टूट गया था, जिससे करीब दो दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। खनन में लगे कई डंपर बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं। ये वाहन देर शाम से सुबह तक तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने खनन की वैधता की जांच, मौके का निरीक्षण, जेसीबी और डंपरों के खिलाफ कार्रवाई तथा क्षतिग्रस्त रास्तों और बिजली के खंभे के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed