{"_id":"6ac924f2910bf81b61091db8","slug":"wife-and-lover-arrested-for-poisoning-husband-out-of-greed-for-property-balrampur-news-c-99-1-slko1029-156135-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संपत्ति के लालच में पति को जहर देने में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संपत्ति के लालच में पति को जहर देने में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रेहरा बाजार। क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर संपत्ति के लालच में युवक को जहर देकर मारने का आरोप है। घटना इसी वर्ष के 11 जनवरी की है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक अहिरौली बुजुर्ग गांव निवासी आशीष सिंह की शादी 25 जून 2020 को बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के बंजरिया सूबी गांव निवासी अलका सिंह से हुई थी। करीब तीन साल बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान अलका का संपर्क गोंडा जिले के मसकनवा के पास दंत चिकित्सा क्लीनिक चलाने वाले अंकित यादव से हुआ।
पुलिस का दावा है कि इसके बाद अलका और अंकित साथ रहने लगे और करीब डेढ़ साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। आरोप है कि बाद में दोनों ने साजिश रचकर अलका को आशीष के घर भेजा। वह करीब एक महीने वहां रही। इसी दौरान 11 जनवरी की रात अलका और अंकित ने संपत्ति के लालच में आशीष को जहर दे दिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले रेहरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर बलरामपुर और गोंडा जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। मामले में आशीष के चचेरे भाई गणेश प्रताप सिंह ने अंतिम संस्कार के बाद 22 जनवरी को रेहरा बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह दवा कराने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने में व्यस्त रहे।
प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई। विवेचना के दौरान हत्या के आरोप में धाराएं बदली गईं। सीओ डा. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार की शाम को गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र के कुली बनकट निवासी अंकित यादव और बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बंजरिया सूबी निवासी अलका सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सभी ने सुनियोजित ढंग से आशीष की हत्या की। पूरे मामले की रिपोर्ट मिलने पर टीम गठित कर मामले में कार्रवाई की गई है।