{"_id":"6ac92074024a2ac49905757d","slug":"attack-on-bjp-district-treasurer-over-raising-the-issue-of-illegal-colony-in-kalanwali-brother-also-injured-while-trying-to-intervene-sirsa-news-c-21-hsr1007-969363-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में अवैध काॅलोनी का मुद्दा उठाने पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पर हमला, बीच बचाव में भाई भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में अवैध काॅलोनी का मुद्दा उठाने पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पर हमला, बीच बचाव में भाई भी घायल
Fri, 09 Oct 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली (सिरसा)। कस्बे में शुक्रवार दोपहर भगत सिंह मार्केट में मेडिकल स्टोर पर बैठे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय गर्ग गाबा पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। उनके सिर पर गहरी चोट आई। बीचबचाव में उनके भाई को भी मामूली चोटें लगीं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से संजय को सिरसा रेफर कर दिया गया।
जांच अधिकारी देवी लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ओढां रोड पर काटी जा रही एक कॉलोनी को लेकर रंजिशन हमला किए जाने की बात सामने आई है। राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई संजय मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मेरे साथ भी मारपीट की। राकेश ने हमलावरों में अनाज मंडी के एक आढ़ती के भतीजे के शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि संजय गर्ग ने ओढां रोड पर खसरा नंबर 1038 और 1039 के रकबे में बिना एनओसी के कॉलोनी काटे जाने का मुद्दा सोशल मीडिया और सरकार के समक्ष उठाया था। इसी को लेकर उन पर हमला किया है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।