फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Appeal to maintain peace during Navratri and Dussehra

Meerut News: नवरात्र और दशहरा पर शांति बनाए रखने की अपील

Fri, 09 Oct 2026 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Appeal to maintain peace during Navratri and Dussehra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम सरधना थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। सभी लोगों को मिल-जुलकर त्योहार मनाने चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे। उन्होंने गणमान्य लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक संदेशों और अफवाहों को बिना पुष्टि के आगे न बढ़ाएं। कोई भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान सूर्यदेव त्यागी, मलखान सैनी, ऐनुद्दीन शाह, पंकज जैन, ललित गुप्ता, नवीन त्यागी, शाहवेज अंसारी, शानू जैन, पिंकी सोम, सुहेल कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed