फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants who snatched a chain from a woman remain out of police reach.

Meerut News: महिला से चेन लूटने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

Fri, 09 Oct 2026 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Miscreants who snatched a chain from a woman remain out of police reach.
- पुलिस की पांच टीम बदमाशों की कर रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में चांदनी श्रीवास्तव से चेन लूटने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की पांच टीम बदमाशों की तलाश में लग गई है। पुलिस को सीसीटीवी में बदमाश पैदल ही हापुड़ रोड की ओर भागते हुए दिखे है।
रतनकुंज निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि बृहस्पतिवार शाम उनकी पत्नी चांदनी श्रीवास्तव रोजाना की घर से टहलने के लिए निकली थी। वह गढ़ रोड से होते हुए सेक्टर-6 स्थित स्कूल की तरफ जा रही थीं। इसी बीच बैंक के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश गले से चेन खींचने लगे। खींचतान के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं थी। इसके बाद बदमाश चेन लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

पीड़िता लगातार शोर मचाती रहीं। सड़क पर गिरने से उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े थे। भीड़ को पीछे आते देख बदमाश रंगोली मंडप की ओर भागने लगे थे। बदमाशों की बाइक रंगोली मंडप के पास सड़क पर हुए गड्ढे में गिर गई थी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया था। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed