प्रयागराज : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, चालक की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:25 AM IST
सार
पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। नारीबारी-कोरांव मार्ग पर गोबरा गांव के पास उसकी इंडिगो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
