{"_id":"6b0c7f9d8d4a16fc7f0d5e2b","slug":"mobile-hangs-rs-116-lakh-found-missing-from-accounts-a-few-hours-later-sonipat-news-c-197-1-snp1001-164720-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल हैंग, कुछ घंटे बाद खातों से गायब मिले 1.16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल हैंग, कुछ घंटे बाद खातों से गायब मिले 1.16 लाख रुपये
विज्ञापन
-नई बसौदी निवासी जगबीर सिंह के पंजाब नेशनल बैंक में हैं दो खाते
-16 नवंबर को चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये निकाले गए 1,15,945 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव नई बसौदी निवासी ग्रामीण के मोबाइल फोन को हैंग कर उनके दो बैंक खातों से 1.16 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके फोन-पे और बैंक खातों का दुरुपयोग कर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी।
गांव नई बसौदी निवासी जगबीर सिंह ने साइबर थाना ईस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि पंजाब नेशनल बैंक की मुरथल शाखा में उनके दो खाते हैं। दोनों खाते उनके मोबाइल नंबर से जुड़े हैं और वह फोन-पे का इस्तेमाल करते हैं।
15 नवंबर की रात उनका मोबाइल फोन पूरी रात हैंग रहा। अगले दिन 16 नवंबर को उन्होंने फोन बंद करके दोबारा चालू किया तो फोन-पे का पासवर्ड डालने का संदेश आया। पासवर्ड डालने के बाद उन्होंने अपने बेटे रोहित के मोबाइल नंबर पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
चार ट्रांजेक्शन में निकाले गए रुपये
शिकायतकर्ता के अनुसार, बेटे के खाते में रुपये भेजने के बाद उनका मोबाइल दोबारा हैंग हो गया। शाम करीब 5:30 बजे फोन अपने आप चालू हुआ तो उसे बैंक खातों से रकम निकलने की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि दोनों खातों से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 1,15,945 रुपये निकाले गए हैं। जांच कराने पर पता लगा कि एक बैंक खाते से 70 हजार रुपये सुखवीर सिंह के खाते में ट्रांसफर हुए। दूसरे खाते से 28 हजार रुपये संतोष बर्मन, 10 हजार रुपये दशरथ सिंह विक्रम सिंह और 7,945 रुपये द क्रोकोडाइल्स नाम से दर्ज खाते में भेजे गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-फोन हैंग होने पर तुरंत मोबाइल बंद कर दें और इंटरनेट कनेक्शन काट दें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड साझा करें। दूसरे सुरक्षित फोन से बैंक को सूचना देकर खाते और यूपीआई सेवाएं ब्लॉक कराएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
इंस्पेक्टर पवन, साइबर एक्सपर्ट