{"_id":"6b0c80b2c54fe4743f0efde3","slug":"fatehpur-news-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-167375-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर महिला से 6.40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर महिला से 6.40 लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर महिला से छह लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी मुस्ताक खान की पत्नी शहनाज ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पुत्र अमजद खां को सऊदी अरब भिजवाने के लिए पूर्व परिचित कौशाम्बी जिले के कड़ा थाना क्षेत्र के अफजलपुर निवासी एकलाक अहमद से बातचीत हुई। एकलाक अहमद ने पुत्र को विदेश भेजने का झांसा दिया। जनवरी 2025 से लेकर अप्रैल 2025 तक पासपोर्ट, हवाई यात्रा टिकट, वीजा के नाम पर अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन व नकद रुपये लिए। कुल छह लाख 40 रुपये लेने के बाद टरकाने लगा।
कुछ लोगों से पता चला कि वह विदेश भेजने का झांसा देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। वह पांच जुलाई को गांव आया। यहां रुपये मांगने पर उसे गाली-गलौज कर घर में घुसकर पीटा। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।