Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tile mason dies after coming into contact with high-tension wire; protest ensues

Sultanpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री की मौत, प्रदर्शन

Mon, 30 Nov 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tile mason dies after coming into contact with high-tension wire; protest ensues
जयसिंहपुर। सपाही गांव में रविवार सुबह पोल से लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री बृजेश कुमार (30) की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने घर पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा मांगने लगे। एसडीएम प्रीति जैन और विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

बृजेश कुमार सुबह करीब 9:30 बजे गांव में टाइल्स लगाने पैदल जा रहे थे। उनके कंधे पर एल्युमिनियम की फंटी रखी थी। वहीं, रास्ते में गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार पोल से नीचे लटक रहा था। कंधे पर रखी फंटी तार से छू गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं दुरुस्त किए ढीले तार
परिजन शव लेकर घर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ढीला तार लटकने की शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और एसडीएम प्रीति जैन मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और कोतवाल विवेक कुमार राय ने भी लोगों को समझाया। अधिकारियों के कार्रवाई और सहायता राशि के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बृजेश के कंधों पर पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। उनके परिवार में पत्नी हिना देवी, 12 वर्ष की पुत्री रेशमी और 08 वर्ष का पुत्र ऋतिक हैं। उनकी इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed