{"_id":"87e29f8c851c8d16abf63f5e079b2336","slug":"brother-brutally-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा को बेरहमी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा को बेरहमी से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में रेलवे स्टेशन के निकट कॉलोनी में एक महिला कर्मचारी के पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कत्ल सोमवार को हुआ जब महिला ड्यूटी पर चली गई थी। शाम को वह घर लौटी तो गेट पर ताला लगा था। तब वह अपनी मां के पास चली गई। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले वह रेलवे कॉलोनी में दुबारा अपने घर आई तो भी ताला लगा देख उसने पड़ोसियों और पुलिस को बताया। पुलिस ने ताला तोड़ा तो बाथरूम में रक्तरंजित लाश दिखी। कटे हाथ बगल के टायलेट में पड़े थे। चेहरा भी कटा था। इसी घर में महिला का छोटा भाई भी पत्नी संग रहता था, जो घटना के बाद से फरार है। उस पर ही अवैध रिश्ते के चलते अपने जीजा के कत्ल का आरोप है। दो लोगों के खिलाफ केस लिखा गया है।
शहर के राजापुर नेवादा मुहल्ले की गायत्री पाल डीआरएम कार्यालय में बतौर खलासी तैनात है। उसने करीब तीन साल पहले अशोक नगर में रहने वाले विनोद तिवारी (32) के साथ प्रेम विवाह किया था। तब वह नेवादा में अपनी दीदी प्रेमा के साथ रहती थी। विनोद उसके जीजा दक्खीलाल की इंडिगो सीएस कार चलाता था। मिलते-जुलते उनके बीच प्रेम पनपा और दोनों ने शादी कर ली। करीब तीन महीने पहले गायत्री पति विनोद के साथ सिविल लाइंस रेलवे कॉलोनी में रेलवे स्टेशन के निकट सरकारी क्वार्टर में रहने आ गई। गायत्री का छोटा भाई रूपचंद भी अपनी पत्नी माया संग वही रहने लगा। वह कभी-कभी सब्जी का ठेला लगाता था।
गायत्री ने बताया कि विनोद कुछ दिन पहले किसी महिला की कार चलाने गया था। सोमवार को ही वह लौटा। सुबह साढ़े नौ बजे वह ड्यूटी पर चली गई थी। तब घर में पत्नी माया के साथ उसका भाई रूपचंद्र और पति विनोद था। शाम छह बजे वह ड्यूटी से घर लौटी तो गेट में ताला लगा था। विनोद का मोबाइल नहीं लगा तो वह अपने मायके चली गई। मंगलवार सुबह नौ बजे ड्यूटी पर जाने से पहले वह फिर घर पहुंची मगर ताला जस का तस लगा था। घर के अंदर कूलर चल रहा था। सशंकित होकर गायत्री ने पड़ोसियों को बताया फिर सिविल लाइंस थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर महेश पांडेय वहां पहुंच गए। ताला तोड़कर पुलिस जैसे ही घर के भीतर घुसी, गेट के पास ही बाथरूम में पति विनोद की खून सनी लाश देख गायत्री रोने-कलपने लगी।
विज्ञापन
विनोद के दोनों कटे हाथ बगल के टायलेट में रखे दिखे। उसके चेहरे पर भी गहरे जख्म थे। पूरा शरीर खून से सना था। वहां का नजारा देख पुलिसवाले भी सन्न रह गए। सीओ नीति द्विवेदी भी आ गईं। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। घर से गायत्री का भाई रूपचंद अपनी पत्नी माया के साथ गायब था। पता चला कि वही सोमवार शाम ताला लगाकर निकला था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम कुंडा में उसकी ससुराल भेज दी गई। खबर पाकर विनोद के पिता राधेश्याम और दोनों भाई समेत रिश्तेदार भी आ गए। पिता राधेश्याम ने विनोद के साले रूपचंद्र और उसके जीजा दक्खीलाल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने हत्या का कारण अवैध रिश्ता बताया है। उसका कहना है कि विनोद और रूपचंद्र की पत्नी के बीच करीबी ताल्लुकात इस कत्ल की वजह है।
पुलिस को जांच में पता चला कि सोमवार को अपने जीजा विनोद की बेरहमी से हत्या के बाद वह दूसरे जीजा दक्खीलाल के पास नेवादा में उसके घर गया था। उसने जीजा से विनोद की हत्या की बात कहते हुए लाश ठिकाने लगाने में मदद भी मांगी थी। इंस्पेक्टर महेश पांडेय के मुताबिक, जांच में यह मालूम हुआ कि रूपचंद अपने जीजा के पास गया था। मगर दकखीलाल ने यह बात घरवालों छिपा ली थी कि रूपचंद ने विनोद का कत्ल कर दिया है। यहां तक कि अपनी साली गायत्री को भी नहीं बताया जो घर में ताला लगा होने की वजह से रात में वहीं ठहरी थी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शक जताया कि रूपचंद ने पत्नी माया से खींचतान करने पर अपने जीजा विनोद को इस कदर बेरहमी से मारा है। परिजनों से बातचीत के बाद भी पुलिस को यही अंदेशा है कि विनोद ने अपने साले की नवविवाहिता पत्नी पर गलत नीयत डाली होगी जिसका इतना भयानक अंजाम हुआ। एक वजह ये हो सकती है कि वह अपनी दीदी के घर में पत्नी के साथ रहता था। वही उसका खर्च उठाती थी। हो सकता है कि इस बात पर विनोद और रूपचंद के बीच झगड़ा हुआ हो जिसके बाद यह कत्ल हो गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।