फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bishop Johnson bombed, hurled at the car outside the school

बिशप जॉनसन स्कूल के बाहर कार पर फेंका बम, खलबली

Tue, 13 Mar 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bishop Johnson bombed, hurled at the car outside the school
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस और महिला थाने से चंद कदम दूर बिशप जॉनसन स्कूल के बाहर सोमवार सुबह 10 बजे बमबाजी से हड़कंप मच गया। दो बाइक पर सवार चार युवकों में से एक  ने बम फेंका, जो पास खड़ी अधिवक्ता की कार पर फटा। कार में परीक्षा देने आई अधिवक्ता की बेटी और उसका भाई सवार थे जो बाल-बाल बचे। जबतक लोग कुछ समझते बाइकों पर सवार युवक भाग निकले। घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


राजरूपपुर 60 फिट रोड निवासी अशोक कुमार और उनके पिता अवध नारायण मिश्र हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। अशोक कुमार की बेटी साक्षी पांडेय बिशप जॉनसन स्कूल की कचहरी शाखा में10वीं की छात्रा है। उसकी परीक्षा सिविल लाइंस थाने के समीप स्थित बिशप जॉनसन स्कूल में चल रही है। साक्षी सोमवार को भी परीक्षा देने आई थी। वह जिस कार में सवार थी, उसे कौशांबी निवासी चालक राकेश कुमार पांडेय चला रहा था। साथ में साक्षी का भाई शशांक पांडेय भी बैठा था। कार सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही बिशप जानसन स्कूल के गेट पर रुकी हाईकोर्ट की ओर से आए दो बाइकाें पर सवार चार युवकों में से एक ने बम फेंक दिया जो कार के अगले हिस्से पर गिरकर फट गया और बोनट में गड्ढा हो गया। एक राहगीर को छर्रे भी लगे जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। परिजनों ने तहरीर दी जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है।
विज्ञापन


बिशप जॉनसन स्कूल के बाहर बमबाजी की घटना के करीब साढ़े तीन घंटे बाद फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम को घटना स्थल पर प्रारंभिक सूचना एकत्र करने के लिए भी पापड़ बेलने पड़े। मौके पर खडे़ पुलिसकर्मियों और स्कूल स्टाफ तक से टीम को सही जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जब टीम सिविल लाइंस थाने पहुंची तब बमबाजी की शिकार कार और उसका चालक मिला। फॉरेंसिक टीम ने कार के प्रभावित हिस्से से बारूद और अन्य नमूने लिए। फॉरेंसिक टीम को घटना की जानकारी ही दोपहर बाद करीब सवा एक बजे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed