{"_id":"583752b64f1c1b663a13b582","slug":"baba-shot-dead-including-the-four-designated-grandchildren","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की गोली मारकर हत्या में पोते समेत चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा की गोली मारकर हत्या में पोते समेत चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Nov 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौंधियारा इलाके में बुधवार रात जमीन बेच कर रुपये न देने पर 70 साल के बुजुर्ग त्रियुगी नारायण मिश्र को पोते विनय मिश्र ने पिस्टल से गोली मार दी थी। हत्या में बुजुर्ग की बहू मालती देवी की तहरीर पर विनय मिश्र, पड़ोसी तीरथ राज तिवारी, उनके बेटों संजय और अश्वनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। कौंधियारा पुलिस ने इस मामले में संजय और उसके भाई अश्वनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से त्रियुगी के घर कोहराम मचा है। दोनो बहुएं और आरोपी विनय की पत्नी भी घटना से सकते में हैं।
कौंधियारा में दीवान का पूरा निवासी त्रियुगी नारायण के दोनों बेटे विष्णु मिश्र और महेश मिश्र पूना में रहकर नौकरी करते हैं। घर में उनकी बहुएं और पोता विनय मिश्र और उसकी पत्नी रहती है। विनय कई दिनों से बाबा त्रियुगी नारायण से गांव का खेत बेचकर रुपये देने की बात कर रहा था। ताकि वह कारोबार शुरू कर सके लेकिन त्रियुगी इसके लिए तैयार नहीं थे। इसे लेकर विनय और त्रियुगी नारायण में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार रात विनय गांव से घूमकर घर पहुंचा। त्रियुगी नारायण खाने के बाद चारपाई पर लेटे थे। विनय ने फिर बाबा से जमीन बेचने के लिए कहा, लेकिन त्रियुगी नारायण ने साफ मना कर दिया। इससे विनय बौखला गया और घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और बाबा के मुंह में सटाकर गोली मारकर हत्या के बाद फरार हो गया था।
विनय की करतूत से घरवालों को गहरा सदमा लगा है। वे यकीन ही नहीं कर पा रहे है कि विनय रुपये न मिलने पर इस हद तक जा सकता था। विनय की मां ने मालती देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी तीरथ राज तिवारी, उनके दोनों बेटे अश्वनी और संजय की निगाह गांव स्थित उनकी जमीन पर थी। वही विनय को भड़काते थे कि बाबा त्रियुगी को जमीन बेचने के लिए तैयार कर लो। जो रकम मिले, उससे कारोबार करना। ससुर की हत्या में बहू मालती की तहरीर पर बेटे विनय और पड़ोसी और उनके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पिता के हत्या की खबर पाकर महेश और विष्णु पूना से चल चुके है। गांव लोगों और रिश्तेदारों ने गुरुवार को त्रियुगी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।