फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BA student thrashed by tractor , three-hour jam

बीए के छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, तीन घंटे जाम

Thu, 19 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
यमुनापार के मांडा इलाके में बृहस्पतिवार को चचेरे भाई को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाकर लौट रहे बीए के छात्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बेकाबू ट्रैक्टर भी पलट गया। ड्राइवर भाग गया। दुखी और नाराज लोगों ने पहले मांडा और फिर मेजा में छात्र के घर के निकट मिर्जापुर मार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया।
विज्ञापन


मेजा में नेवढ़िया सजैला गांव निवासी सूर्यमणि सरोज का पुत्र विकास (18) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार सुबह वह अपने चचेरे भाई अनिल कुमार (16) पुत्र नेब्बूलाल को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने मांडा में बामपुर इंटर कॉलेज ले गया था। परीक्षा समाप्ति के बाद वे दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे तभी बभनी गांव के पास मिर्जापुर रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वे दोनों गिरे तो विकास को कुचलने के बाद बेकाबू ट्रैक्टर पलट गया। ड्राइवर भाग गया। आसपास के लोग वहां जुटे तो विकास की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


 गंभीर घायल अनिल को फौरन अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने वहां चक्काजाम कर दिया। खबर पाकर मांडा और मेजा पुलिस के साथ सीओ राजवीर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने समझाया तो करीब आधे घंटे बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विकास का शव वहां से उठाकर मेजा में नेवढ़िया सजैला गांव के बाहर ऊंचडीह बस स्टॉप के निकट मिर्जापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ राजवीर सिंह और नायब तहसीलदार के समझाने और मनाने पर करीब ढाई घंटे बाद लोग शांत हुए तो शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed