फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested the mayor of threatening on Facebook

फेसबुक पर महापौर को धमकी देने वाला गिरफ्तार 

Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Arrested the mayor of threatening on Facebook
csasd
फेसबुक पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और उनके पति पूर्व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी धनंजय शुक्ला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से पकड़ा है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी। इसकी शिकायत उसने ईमेल से की थी। कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वास्तव उसकी आईडी हैक हुई थी या वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। 
विज्ञापन


फेसबुक पर मिली धमकी से परेशान महापौर ने मामले की शिकायत बृहस्पतिवार को पुलिस अफसरों से करने के बाद कोतवाली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। जिस फेसबुक आईडी से धमकी मिली थी वह धनंजय शुक्ला के नाम से थी। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते सीओ कोतवाली के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कोतवाली को मामले की जांच में लगाया गया। साइबर क्राइम सेल को भी इंस्पेक्टर के सहयोग में लगाया गया।
विज्ञापन


सर्विलांस से जांच के बाद पुलिस को पता चला कि गाजियाबाद से धमकी भरा पोस्ट किया गया है। पुलिस धनंजय शुक्ला की तलाश में लग गई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली एमएम अंसारी ने बताया कि आरोपी बता रहा है कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था। उसे महापौर और पूर्वमंत्री को धमकी के  बारे कुछ नहीं मालूम। इसकी जांच की जा रही है कि वास्तव उसका अकाउंट हैक हुआ था या पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा बयान दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के एसआई सर्वेश सिंह के नेतृत्व एक टीम गाजियाबाद गई। पुलिस ने आरोपी धनंजय शुक्ला को गाजियाबाद में पंचशील प्राइम गोविंदपुरम कविनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से सरायममरेज के खरगापुर का रहने वाला है। उसके पिता अरुण कुमार शुक्ला एक दवा कंपनी में रीजनल मैनेजर हैं। 
 
धनंजय शुक्ला बीएफए का छात्र है। वह गाजियाबाद के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। पुलिस धनंजय को गिरफ्तार करने घर पहुंची तो परिजन हैरान हो गए। वे किसी जानकारी से इंकार करते रहे। आखिरकार पुलिस उसे पकड़ लाई। हालांकि वह पुलिस को पूछताछ में बता रहा है कि उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। उसे यह जानकारी नहीं है कि उसकी आईडी से महापौर को धमकी दी गई है। 


मामले की जांच में लगी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने धनंजय शुक्ला के फेसबुक अकाउंट को खंगाला। पुलिस को शक था कि अकाउंट फेक आईडी पर बना होगा लेकिन फेसबुक अकाउंट फर्जी आईडी पर नहीं निकला तो पुलिस को कुछ उम्मीद जगी। जिस कंप्यूटर से फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट किया गया था, उसके आईपी एड्रेस और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed