फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फर्जी पुलिसवाला बन लाखों के गहने उड़ाए

फर्जी पुलिसवाला बन लाखों के गहने उड़ाए

Sat, 24 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिसवाला बन लाखों के गहने उड़ाए
फर्जी पुलिसवाला बन लाखों के गहने उड़ाए
विज्ञापन

0 दरभंगा कॉलोनी में टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार
0 पूर्व संयुक्त विकास आयुक्त की पत्नी हैं भुक्तभोगी, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र की दरभंगा कॉलोनी में शुक्रवार को तीन टप्पेबाजों ने पूर्व संयुक्त विकास आयुक्त की पत्नी के सवा लाख रुपये के गहने उड़ा दिए। आरोपियों ने खुद को पुलिसवाला बताकर भुक्तभोगी को झांसे में लिया और फिर गहने लेकर चलते बने। बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कलावती पांडेय (84) पत्नी स्व. केदारनाथ पांडेय जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित दरभंगा कॉलोनी में रहती हैं। उनके पति जिले में संयुक्त विकास आयुक्त रह चुके थे। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह भी कंपनी गार्डेन टहलने गईं थीं। वहां से लौटते वक्त करीब नौ बजे वह घर के सामने स्थित गली के मोड़ पर पहुंची ही थी कि तभी वहां एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसवाला बताते हुए कहा कि आगेे खतरा है, ऐसे में गहने उतारकर रख लीजिए। उनकी बातों में आकर कलावती ने सोने की चेन, दो अंगूठियां उतारकर आरोपियों को दिए तो उन्होंने टीशू पेपर में लपेटकर इसे शॉल में रखने की बात कही। इसी दौरान वृद्धा को झांसा देकर आरोपी युवक गहने लेकर चलते बने। बाद में गहने न देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए। उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को बताया तो वे खोजबीन में जुटे, लेकिन आरोपी युवकों का कुछ पता नहीं चला। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed