फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पिता ने दिल्ली में कराई राजेश पायलट का अंतिम संस्कार

पिता ने दिल्ली में कराई राजेश पायलट का अंतिम संस्कार

Fri, 14 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पिता ने दिल्ली में कराई राजेश पायलट का अंतिम संस्कार
पिता ने दिल्ली में कराया पायलट का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

पत्नी और ससुराल के लोग भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मंत्री नंदी पर रिमोट बम से आरडीएक्स का हमला करने वाले राजेश पायलट के पिता सोहन लाल शांडिल्य बेटे की लाश लेने के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। सोहन लाल ने दिल्ली में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी और ससुराल के लोग भी पहुंच गए थे। बुलंदशहर जेल में बंद राजेश पायलट को पिछले दो सितंबर को ब्रेन हैमरेज हो गया था। इसके बाद बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

इलाहाबाद में आरडीएक्स का पहला और आखिरी हमला करने वाले राजेश पायलट को 2010 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह नैनी जेल में ही बंद था। जेल में रहने के ही दौरान उसकी विजय मिश्रा और दिलीप मिश्रा से दुश्मनी हो गई थी। बाद में उस पर तीन बार जानलेवा हमला हुआ। उसने एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भाइयों पर भी हमले का आरोप लगाया। उसने लिखित में अधिकारियों को बताया कि उसकी जान को खतरा है। उसका ट्रांसफर किसी दूसरी जेल में कर दिया जाय। इसी साल फरवरी में उसे बुलंदशहर जेल भेजा गया था। पायलट ने 1999 में ही अपना परिवार छोड़ दिया था। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के उमरी गांव में रहने वाले उसके पिता सोहन लाल तथा तीन बहनों का परिवार उससे मतलब नहीं रखता था लेकिन मौत के बाद पिता पायलट का शव लेने गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। पत्नी तथा ससुराल के अन्य लोग भी पहुंचे थे। दिल्ली में उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed