फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   साली की शादी में निकले युवक की मिली लाश

साली की शादी में निकले युवक की मिली लाश

Thu, 09 May 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
साली की शादी में निकले युवक की मिली लाश
साली की शादी में निकले युवक की पुल के नीचे मिली लाश
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने बताई खुदकुशी

प्रयागराज। साली की शादी में शामिल होने के लिए निकले नैनी निवासी एक युवक की लाश बुधवार को नए यमुना पुल के नीचे से बरामद हुई। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजन उसकी मौत के पीछे हत्या की आशंका जता रहे जबकि पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है। पुलिस का कहना है कि पुल के ऊपर से युवक की मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।

चकभटाई निवासी रामजी यादव 32 वर्ष पुत्र रामनरेश यादव सोमवार शाम अपने महेवा, डांडी स्थित ससुराल में अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए निकला था। उसकी पत्नी वहां पहले ही पहुंच चुकी थी। काफी रात तक जब रामजी वहां नहीं पहुंचा तब पत्नी ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उससे बात नहीं हुई। इस पर उसने ससुराल में फोन किया लेकिन वहां से उसके काफी देर पहले ही चले जाने की बात मालूम चली। यह बात सुनकर परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह रामजी की मोटर साइकिल नए पुल पर मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। नीचे तलाश करने पर उसकी लाश बरामद हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। चीरघर में रामजी के भाई मनोज यादव ने भाई की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उधर, कीडगंज इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव का कहना है कि परिवार की ओर से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed