फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे बच्चों को चाइल्ड लाइन ने बचाया

मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे बच्चों को चाइल्ड लाइन ने बचाया

Thu, 19 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे बच्चों को चाइल्ड लाइन ने बचाया
मजदूरी के लिए लाए जा रहे बच्चों को चाइल्ड लाइन ने बचाया
विज्ञापन

सभी को राजरूपपुर बाल गृह भेजा गया, बिहार के अररिया के रहने वाले, वहां सूचना भेजी गई
इलाहाबाद। चाइल्ड लाइन रेलवे ने बुधवार को सीमांचल एक्सप्रेस में बैठे 13 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराके उन्हें राजरूपपुर स्थित बालगृह में भेजा है। बिहार के अररिया के रहने वाले बच्चों को मजदूरी के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

चाइल्ड लाइन रेलवे के निदेशक अजीत कुमार को सूचना मिली थी कि सीमांचल एक्सप्रेस में कुछ बच्चों को मजदूरी के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। मिर्जापुर में चाइल्ड लाइन से जुड़े शख्स ने देखा तो यहां जानकारी दे दी। बुधवार दिन में ट्रेन जब यहां पहुंची तो एस 5 कोच से 13 नाबालिग बच्चों को उतारा गया। उनके साथ एक 16 साल का लड़का था। सबने बताया कि उसी के साथ दिल्ली काम के लिए जा रहे हैं। लड़के से पूछताछ हुई लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाया कि दिल्ली में कहां जा रहा है। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करके उन्हें राजरूपपुर स्थित बाल गृह में भेज दिया गया। रेस्क्यू आपरेशन में बाल कल्याण अधिकारी अयोध्या प्रसाद यादव, चाइल्ड लाइन के शिवेंद्र, भावना, राखी, शबनम, दीपशिखा, रघुनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed