फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सर्विलांस प्रभारी के खाते से निकाले 1.15 लाख रूपये

सर्विलांस प्रभारी के खाते से निकाले 1.15 लाख रूपये

Thu, 23 May 2019 09:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
सर्विलांस प्रभारी के खाते से निकाले 1.15 लाख रूपये
सर्विलांस प्रभारी के खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये
विज्ञापन

0 साइबर जालसाजों ने लगाई चपत, ऑनलाइन वालेट में ट्रांसफर की रकम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जीआरपी में सर्विलांस प्रभारी पद पर तैनात सुबोध कुमार को ही साइबर जालसाजों ने चपत लगा दी। जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड में क्रेडिट प्वाइंट जोड़ने का झांसा देकर उनके खाते से 1.15 लाख रुपये निकाल लिए। सर्विलांस प्रभारी को जब जालसाजी का पता चला तब उनके होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन में जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए, उसे ब्लॉक कराते हुए मोबाइल धारक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

सर्विलांस प्रभारी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह सिविल लाइंस स्थित ऑफिस में बैठे थे। तभी एक महिला ने कॉल की और हाल में लिए एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के बारे में बात करने लगी। महिला ने उनके कार्ड में क्रेडिट प्वाइंट के जरिए पैसे मिलने की बात कही। इसके लिए उनके मोबाइल में आए ओटीपी बताने को कहा। सर्विलांस प्रभारी ने महिला को चार बार में अपने मोबाइल में आया ओटीपी बता दिया। ओटीपी बताने के थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से कुल 1.15 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब उनके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आया तब उनको धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगाने की कोशिश की लेकिन, इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल करने से उसका भी पता नहीं चल सका। बैंक से पता लगाने पर मालूम चला कि बिहार स्थित जमुई में एक ऑनलाइन वॉलेट में पूरा पैसे ट्रांसफर कर लिया गया है। उन्होंने तत्काल खाते को ब्लॉक कराने के साथ ही सिविल लाइंस थाने में आरोपी महिला के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करा दी। सर्विलांस प्रभारी के मुताबिक ट्रांसफर के चलते वह काफी तनाव में थे, इसी के चलते चूक कर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed