फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दो साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बंटी-बबली गिरफ्तार

दो साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बंटी-बबली गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
दो साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बंटी-बबली गिरफ्तार
प्रयागराज। 22 लाख के गबन के मामले में दो साल से फरार चल रहे ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था और मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों गुजरात भाग गए थे। मुट्ठीगंज पुलिस ने उन्हें पुराने यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


लूकरगंज निवासी ऋषि केसरवानी ने जनवरी 2016 में एफआईआर दर्ज कराई कि चेक चुराकर फर्जी तरीके से उनके खाते से 22 लाख रुपये प्रदीप शुक्ला व अंकिता शुक्ला (पता अज्ञात) के खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। मामले में साजिश रचने के आरोप में सिंडिकेट बैंक ईसीसी शाखा के अज्ञात कर्मचारियों पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि वादी के खाते से रुपये उदयराज कुशवाहा व उसकी पत्नी रीता निवासी घूरपुर, हाल पता कौंधियारा के खाते में गए। विवेचना के दौरान 10 अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें छह बैंक कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन


इनमें से तीन बैंक कर्मचारियों समेत सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है जबकि तीन बैंककर्मियों ने अरेस्ट स्टे ले रखा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही उदयराज व रीता गुजरात भाग निकले थे। इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गई। साथ ही एसएसपी ने इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस इनकी सुरागरशी में जुटी थी। सोमवार को इन्हें पुराने यमुना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में तीन मैनेजर भी शामिल
पुलिस ने जिन छह बैंक कर्मचारियों को आरोपी बनाया है उनमें तीन मैनेजर हैं। इनमें सिंडिकेट बैंक, ईसीसी शाखा के सीनियर मैनेजर निर्मल कुमार, यूको बैंक सिविल लाइंस के मैनेजर अखौरी विकास व असिस्टेंट मैनेजर तृप्ति गुप्ता शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed