फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   city security cover will be strong, cameras of banks and schools will be connected to ICCC

प्रयागराज : शहर का सुरक्षा कवच होगा मजबूत, आईसीसीसी से जुड़ेंगे बैंक व स्कूलों के कैमरे

Thu, 10 Aug 2023 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 03:42 PM IST
सार

शहर की सुरक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने इसका खाका प्रस्तुत किया। शहर के सुरक्षा कवच को और मजबूत करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे सभी कैमरों को आईसीसीसी से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
city security cover will be strong, cameras of banks and schools will be connected to ICCC
cctv - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीसीटीवी कैमरे का जाल और मजबूत होगा। स्कूल, होटल, रेस्टोरेंट, व्यावसायिक समेत अन्य प्रतिष्ठानों के कैमरे भी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़ने जा रहे हैं। इसके लिए संस्थान व प्रतिष्ठान संचालकों से सहमति पत्र भरवाया जाएगा।

विज्ञापन

शहर की सुरक्षा को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने इसका खाका प्रस्तुत किया। शहर के सुरक्षा कवच को और मजबूत करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे सभी कैमरों को आईसीसीसी से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि इन संस्थानों व प्रतिष्ठानों की बाहरी दीवारों, मेन गेट, मुख्य मार्ग की तरफ लगे कैमरों से ही आईसीसीसी से निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन

परिसर के भीतर लगे या आंतरिक परिसर को दिखाने वाले कैमरे आईसीसीसी से नहीं जुड़ेंगे। ऐसे में संस्थानों व प्रतिष्ठानों को भी बाहरी और आंतरिक कैमरों के डीवीआर-एनवीआर अलग-अलग करने होंगे। एनवीआर का अलग से यूजर नेम, पासवर्ड आदि विवरण देना होगा और उन्हीं को सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे बाहरी फेस वाले कैमरे ही जोड़े जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि प्रतिष्ठानों से सहमति पत्र भरवाया जाएगा। इसके साथ एक फॉर्म भी भरना होगा, जिसमें कैमरों का विवरण देना होगा। इसे लेकर डीएम संजय कुमार खत्री ने संबंधित विभागों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

अफसरों से आज शाम तक मांगी गई रिपोर्ट

सीसीटीवी कैमरे वाले बैंकों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों के बाबत संबंधित अफसरों से बृहस्पतिवार शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी, डीआईएसओ, बीएसए, जिला आबकारी अधिकारी को लक्ष्य दिया गया।

सिर्फ अपराध नियंत्रण के लिए होगा उपयोग

संस्थानों, प्रतिष्ठानों के कैमरों में कैद वीडियो का उपयोग सिर्फ अपराध नियंत्रण में किया जाएगा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि वीडियो पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। किसी अन्य विभाग, संस्था व व्यक्ति के साथ इन्हें साझा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed