फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Changed strategy for clever tigress .. Now they will set a trap by placing hanka

चालाक बाघिन के लिए बदली रणनीति.. अब जाल बिछाकर लगाएंगे हांका

Wed, 22 Jul 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Changed strategy for clever tigress .. Now they will set a trap by placing hanka
demo photo - फोटो : demo photo

रबर फैक्टरी के कोयला और रबर प्लांट में लगाए गए चार वाईफाई कैमरे, आज से शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कई महीनों से चकमा दे रही बाघिन को पकड़ने के लिए अब विशेषज्ञों ने रणनीति में बदलाव किया है। विशेषज्ञों ने अब जाल बिछाने के बाद उसे बाहर निकालने के लिए हांका लगाने की योजना बनाई है। जाल में फंसते ही बाघिन को बेहोश कर दिया जाएगा। कोयला और रबर प्लांट में चार वाईफाई कैमरे भी लगा दिए गए हैं ताकि उसके वहां आते ही मोबाइल पर उसकी फुटेज दिख सके।
रबर फैक्टरी में मौजूद बाघिन की दस दिन से लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही है लिहाजा अब बुधवार से विशेषज्ञों की टीम ने सर्च अभियान चलाने का फैसला लिया है। योजना के मुताबिक टीम रबर फैक्टरी के जंगल मेंबाघिन के चहलकदमी वाले इलाके में जाल लगाकर हांका लगाएगी। इस दौरान यदि बाघिन दिखी तो उसे ट्रैंक्युलाइज कर दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों ने सारी तैयारी कर ली हैं। बुधवार सुबह टीम रबर फैक्टरी के जंगल में पहुंच जाएगी। विशेषज्ञ डॉ. दयाशंकर ने पिंजड़े बने कमरों के पास चार वाईफाई कैमरे भी लगाए हैं ताकि उसकी लोकेशन मोबाइल पर देखी जा सके।
विज्ञापन

डीएफओ भरतलाल ने बताया कि बाघिन की लोकेशन दसवें दिन भी ट्रेस नहीं होने के कारण चिंता हो रही है, इसलिए बुधवार को रबर फैक्ट्री के जंगल में बाघिन को घनी झाड़ियों और बिल्डिंग से बाहर निकालने के लिए एक सीमित क्षेत्र में जाल लगाने के बाद हांका लगाया जाएगा। अगर बाघिन बाहर आई तो उसे विशेषज्ञ बेहोश कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांका लगाने में जोखिम भी है, विशेषज्ञ अलर्ट

वन विभाग ने जिस तरह से हांका लगाकर बाघिन को पकड़ने की योजना बनाई है, अगर उसमें थोड़ी भी चूक हुई तो यह टीम के सदस्यों के लिए घातक भी हो सकता है। हांका लगाने से घनी झाड़ियों और बिल्डिंग में छिपी बाघिन बाहर निकलने के बाद भागने पर सामने आए टीम के सदस्य पर हमलावर भी हो सकती है। हालांकि टीम ने बड़ी सावधानी से बाघिन को पकड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed