फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chairman of the Commission for the performance of the housing evacuation

आयोग अध्यक्ष का आवास खाली कराने के लिए प्रदर्शन

Sun, 01 Nov 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chairman of the Commission for the performance of the housing evacuation
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर असमंजस बरकरार रहने तथा आवास में अनिल यादव का कब्जा होने के खिलाफ प्रतियोगियों में जबरदस्त रोष है। नाराज प्रतियोगियों ने शनिवार को अध्यक्ष के आवास पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अनिल यादव की नियुक्ति हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। इसलिए आवास खाली कराने के साथ उनका नाम हर जगह से हटाया जाना चाहिए। सोमवार को उनकी ओर से आयोग में मांग के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 14 अक्तूबर के आदेश में अध्यक्ष पद पर अनिल यादव की नियुक्ति रद्द कर दी है। इसके बावजूद अभी तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में अनिल यादव आयोग में अब भी अध्यक्ष बने हुए हैं। इसके खिलाफ प्रतियोगियों की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही हैं। शनिवार को उन्होंने आयोग अध्यक्ष के आवास पर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि जब अनिल यादव अध्यक्ष नहीं हैं तो उनके नाम पर आवास कैसे आवंटित है। वे आयोग की वेबसाइट तथा अन्य जगहों से भी अनिल यादव का नाम हटाने की मांग कर रहे थे। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के कौशल सिंह, छात्र नेता अमरेंदू सिंह आदि का कहना था कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वे तेज आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed