फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Certificate course is starting for retired employees of all three armies, training will be given

Opportunity : तीनों सेना के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए शुरू हो रहा सर्टिफिकेट कोर्स, दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 11 May 2025 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 May 2025 01:49 PM IST
सार

थल, जल और वायु तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त हो चुके और होने वाले कर्मचारियों के लिए सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) में सर्टिफिकेट कोर्स ‘सर्टिफिकेट इन अकाउंटिंग टेक्नीसियंस (कैट)’ कोर्स शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Certificate course is starting for retired employees of all three armies, training will be given
नौकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थल, जल और वायु तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त हो चुके और होने वाले कर्मचारियों के लिए सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) में सर्टिफिकेट कोर्स ‘सर्टिफिकेट इन अकाउंटिंग टेक्नीसियंस (कैट)’ कोर्स शुरू होने जा रहा है। यह कोर्स सेना से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक कदम है। वर्ष 2025-26 के लिए कोर्स में देश के 37 बैच में कुल 1300 सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, प्रयागराज के चैप्टर में अब तक कुल 24 सैनिकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

विज्ञापन


साथ ही यह एक रेगुलर कोर्स है। कोर्स में केवल सेना के कर्मचारी ही प्रवेश ले सकते हैं। यह कोर्स चार महीने का होगा। कोर्स की शुरुआत 13 मई को प्रयागराज, पटना, इंदौर और जोधपुर में भी कुल चार जगहों पर होगी। वहीं, मई महीने में ही जयपुर और मदुरै में भी कोर्स की शुरुआत होगी। इस कोर्स को करने के बाद सेना के कर्मचारी बैंक में अकाउंटेंट या निजी संस्थानों में भी अकाउंट से जुड़े कार्य कर सकते हैं। साथ ही अगर वह चाहें तो खुद से प्रैक्टिस भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

चार महीने के कोर्स में दी जाएगी कंप्यूटर व व्यावहारिक प्रशिक्षण की ट्रेनिंग

इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए रक्षा मंत्रालय से संस्तुति करवानी होगी। इसके बाद ही कोर्स में प्रवेश मिल सकेगा। कोर्स कुल चार महीने का होगा। इस दौरान पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस कोर्स को करने के बाद कैंडिडेट्स सरकारी और प्राइवेट नौकरी कर पाएंगे।

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से आई सीएमए आई के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के तहत यह कोर्स देश के विभिन्न शहरों में द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के चैप्टरों के माध्यम से करवाया जा रहा है, ताकि हमारे सैन्य बलों को स्किल डेवलपमेंट के द्वारा और सशक्त किया जा सके। - डॉ. राम कुमार मिश्रा, सचिव सीएमए चैप्टर प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed