फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CDO inspected crop cutting experiments

Prayagraj News: सीडीओ ने क्रॉप कटिंग प्रयोगों का किया निरीक्षण

Thu, 02 Apr 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 02 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
CDO inspected crop cutting experiments
तहसील क्षेत्र के बरांव ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने फसल उत्पादन का आंकलन किया। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बुधवार को करछना तहसील के ग्राम बरांव में भारत सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत संचालित क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं की फसल पर 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज के आधार पर किए गए प्रयोग में कुल उत्पादकता 33.64 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से आंकड़ों की सटीकता और प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कृषक हजारी लाल व अभयराज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित मिश्र, अपर सांख्यिकीय अधिकारी हिना, आलोक पंकज, फसल बीमा के जिला समन्वयक रण विजय, ग्राम प्रधान बजरंगी लाल पटेल तथा लेखपाल भानू प्रताप आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed