{"_id":"84f35040a8aa95edfb52f2414d4401dc","slug":"carnival-amazing-making-plenty-bang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्निवाल’ का कमाल, खूब मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवाल’ का कमाल, खूब मचा धमाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शहरियों के लिए मनोरंजन, मौज-मस्ती और धमाल लेकर आया ‘अमर उजाला कार्निवाल’ का पांच दिनी सफर रविवार को पूरा हो जाएगा। इस सफर में हर एक दिन कार्निवाल संग शहरियों का काफिला जुड़ता गया। शनिवार को चौथे दिन भी मनोरंजन और मौज मस्ती का सिलसिला जारी रहा। रंगीन लाइटों से जगमाते सिविल लाइंस की सड़कों पर रंगबिरंगे परिधान में क्लाउन, सजे हुए हाथी, ऊंट, घोड़े, डिजाइनर एवं डेकोरेटेड रिक्शा और बग्घी की शानदार शाही सवारी निकली।
बच्चों और बड़ों ने शाही सवारी के साथ मंच पर प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों का भी जमकर लुत्फ लिया। शानदार शापिंग संग अनलिमिटेड मस्ती, धमाल लेकर आए ‘अमर उजाला’ और ‘सॉलिटेयर वैली’ की ओर से आयोजित इस कार्निवाल का आठ नवंबर को समापन हो जाएगा।
कार्निवाल में शनिवार को एक तरफ बच्चे और बड़े सिविल लाइंस की सड़कों पर शाही सवारी का लुत्फ उठाते रहे तो दूसरी ओर मंच पर भी धमाल होता रहा। शिव महिमा नृत्य केंद्र, मैक्स डांस ग्रुप, डिवाइस डांस ग्रुप, स्वीट डांस ग्रुप और राहुल ऐंड ग्रुप डांस की ओर से मंच पर प्रस्तुत ग्रुप डांस ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं तो काजल आनंद, मानस श्रीवास्तव, अभिषेक, सिद्धार्थ राय, मान्या श्रीवास्तव, प्रार्थना की ओर से विविध प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इस दौरान बिग एफएम के आरजे निवेश मित्तल भी अपने प्रशंसकों के बीच छाये रहे। आशा एंड कंपनी की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘अमर उजाला’ लखनऊ एवं इलाहाबाद के महाप्रबंधक राहुल कांकरिया ने कंपनी के प्रबंधन निदेशक प्रवीण मालवीय को शॉल, प्रतीक चिह्न और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं, अमर उजाला इलाहाबाद के सीनियर मैनेजर मनीष राय ने ड्रीम एडवांटेज के प्रबंध निदेशक जैनेंद्र प्रसाद को पुष्प गुच्छ देकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया।
कार्निवाल मंच पर दर्शकों के लिए तरह-तरह के आकर्षक इनाम की व्यवस्था है। अपनी हाजिरजवाबी से आप भी आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। तरह-तरह के स्टेज शो में ग्रुप डांस, रॉक बैंड शो, म्यूजिकल नाइट, फैशन शो, मिमिक्री सहित अन्य कार्यक्रमों में शहर की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। दिवाली शॉपिंग कार्निवाल का रविवार को समापन हो जाएगा, सो इसमें भागीदारी सहित कार्निवाल मंच पर रॉक बैंड या किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभाशाली और सुपरिचित कलाकार के पास अंतिम मौका है। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल फोन नंबर ‘8392953551’ या ‘8393946761’ पर संपर्क कर सकते हैं।
शॉपिंग कार्निवाल के साथ पूरे परिवार की मौज का भी पूरा इंतजाम है। मनोरंजन की सूची को और खास बनाते हुए हाथी, घोड़े, ऊंट के अतिरिक्त बग्घी की शाही सवारी का नि:शुल्क लुत्फ लिया जा सकता है। कार्निवाल में पहुंचने वाले बच्चों के बीच फ्री गुब्बारे और टाफियां भी बांटी गईं। सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के समीप बच्चों के लिए तरह-तरह के झूलों, बाउंसी, ट्वाय ट्रेन के साथ ‘किड्स जोन’ बना है। इसके लिए आपको ‘अमर उजाला’ या ‘कॉम्पैक्ट’ में प्रकाशित कूपन काटकर साथ लाना होगा।