फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozers razed 11 houses built on pasture land, leaving families inconsolable.

Prayagraj News: चरागाह की भूमि पर बने 11 मकानों पर चला बुलडोजर, बिलख पड़ा परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers razed 11 houses built on pasture land, leaving families inconsolable.
बसनेहटा गांव में चरागाह की भूमि पर बने पक्के मकान, खपरैल और छप्पर समेत कुल 11 घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम हंडिया द्वारा मंगलवार को की गई इस कार्रवाई से महिलाएं बिलख पड़ीं। महिलाओं का कहना है कि सिर से छत छीन गई। अब कैसे जिंदगी गुजरेगी।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बसनेहटा गांव हंडिया तहसील क्षेत्र में है। यहां चरागाह की भूमि पर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोग पक्का मकान, खपरैल और छप्पर रखकर रहते थे। गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा चरागाह की भूमि पर बने अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री, एसडीएम, जिलाधिकारी से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम हंडिया ने मंगलवार को मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। तहसीलदार रवि सिंह के नेतृत्व में पहुंचे नायब तहसीलदार राहुल सिंह, राजस्व निरीक्षक ईश्वर चंद, राजेंद्र सोनकर, लेखपाल अशर्फीलाल व महेंद्र सरोज की राजस्व टीम ने बसनेहटा गांव निवासी शोभनाथ के तीन पक्के मकान, जंग बहादुर का एक खपरैल, टिनशेड व छप्पर समेत कुल पांच कमरे व राजकुमार का छप्पर और राजबहादुर के खपरैल और छप्पर समेत कुल 11 घरों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बुलडोजर की कार्रवाई और महिलाओं की एक पुकार सुनकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच थाने की फोर्स, पीएसी के जवानों से छावनी बना गांव

क्षेत्र के बसनेहटा गांव में चरागाह की भूमि से हटाए जा रहे अवैध निर्माण की कार्रवाई के लिए राजस्व टीम के साथ ही डेढ़ प्लाटून, फूलपुर, उतरांव, हंडिया, बहरिया व सराय ममरेज समेत कुल पांच थानों की फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब गांव में बुलडोजर के साथ पहुंची तो खलबली मच गई।
बसनेहटा के लोगों ने बताया कि गांव पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गया था। मंगलवार दोपहर में एक के बाद शुरू हुई कार्रवाई में 11 घरों पर बुलडोजर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed