फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BTC paper out , exams canceled

बीटीसी का पर्चा आउट, परीक्षा निरस्त

Tue, 26 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
BTC paper out , exams canceled
बीटीसी परीक्षा का परचा आउट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बीटीसी-2015 पहले सेमेस्टर परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को होने वाले सभी विषयों के पर्चे आउट हो गए। इसके तहत संस्कृत, हिंदी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होने वाली थी। परीक्षा से पहले ही पर्चा व्हाट्स ऐप के जरिए आम हो गया। प्रश्नपत्र आउट होने की सूचना मिलते ही सचिव परीक्षा नियामक ने पर्चे की सत्यता की जानकारी ली और फिर परीक्षा निरस्त करने की घोषणा कर की। उन्होंने कहा, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। निरस्त परीक्षा 15 दिनों के भीतर पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं के पर्चे लगातार आउट होने का सोमवार तीसरा दिन रहा। इससे पहले शनिवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा का पर्चा, दूसरे दिन रविवार को सेना भर्ती की परीक्षा का पर्चा और अब तीसरे तीन सोमवार को बीटीसी-2015 की सत्रीय परीक्षा का पर्चा आउट होने से परीक्षाओं की शुचिता पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। पर्चा आउट होने की बात सामने आते ही तीनों प्रश्नपत्र संस्कृत, हिंदी और कंप्यूटर साइंस व्हाट्स ऐप पर परीक्षार्थियों के पास पहुंचने लगे। प्रश्नपत्र की सत्यता जानने के बाद सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने तीनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त करने की घोषणा कर दी। पूरे प्रदेश में 124 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली बीटीसी परीक्षा में लगभग 60 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। प्रश्नपत्र आउट होने के बाद अब परीक्षार्थियों को निरस्त परीक्षा के लिए अगली तिथि का इंतजार है।
विज्ञापन


बीटीसी की सत्रीय परीक्षा 22 अप्रैल से चल रही हैं। सोमवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। पहले प्रश्नपत्र में 10 से 11 बजे के बीच हिंदी की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने जब व्हाट्स ऐप पर वाइरल प्रश्नपत्र से मिलान किया तो प्रश्नपत्र के सीरियल और सवाल हूबहू वही थे। इसी तरह दूसरे एवं तीसरे प्रश्नपत्र का पर्चा भी व्हाट्स ऐप पर वाइरल हो चुका था। इस सूचना के बाद सचिव ने तीनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed