फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bride dies as she reaches in-law's house after marriage, chaos in the wedding house

Prayagraj : शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की हुई मौत, शादी वाले घर में मचा कोहराम

Thu, 27 Feb 2025 05:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की मौत हो गई। ससुरालियों के मुताबिक शाम को अचानक दुल्हन को उल्टियां होने लगीं जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Bride dies as she reaches in-law's house after marriage, chaos in the wedding house
पूनम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की मौत हो गई। ससुरालियों के मुताबिक शाम को अचानक दुल्हन को उल्टियां होने लगीं जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुल्हन की अचानक हुई मौत से मायके में ससुराल में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत अजेहरा गांव के रहने वाले अरुण कुमार पुत्र राजेश की शादी बहरिया थाना क्षेत्र के अतनपुर गांव निवासी पूनम (22) पुत्री संतलाल के साथ तय हुई। 25 फरवरी मंगलवार को बरात गई और 26 फरवरी बुधवार को बरात दुल्हन के साथ अजेहरा गांव वापस लौटी। ससुरालियों ने बताया कि तमाम रस्म अदायगी के बाद शाम करीब 8 बजे दुल्हन को अचानक उल्टियां होने लगीं। परिजन जब तक कुछ समझ पाए उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन

Bride dies as she reaches in-law's house after marriage, chaos in the wedding house
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

आनन- फानन में परिजन उसे अस्पताल ले कर भागे। जहां चिकित्सकों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के मौत की सूचना मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल अजेहरा गांव पहुंचे। सूचना पर इफको चौकी इंचार्ज नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फूलपुर कार्यपालक मजिस्ट्रेट एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में मृतक दुल्हन के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम का कहना है कि दुल्हन के पिता के द्वारा किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उनकी तहरीर पर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, घर में मचा कोहराम 

बरात लौटते ही दुल्हन की अचानक हुई मौत से शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है। उधर ससुराल में पहुंचते ही बेटी के मौत की खबर से मायके में रोना पिटना मच गया। माता-पिता के साथ ही भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुल्हन के मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। दुल्हन की अचानक हुई मौत की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed