फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   booking start to spice jet

स्पाइस जेट ने शुरू की बुकिंग, 11.50 बजे होगी रवाना

Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
booking start to spice jet
jet airways
प्रयागराज से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट की स्पाइस जेट ने बुकिंग शुरू कर दी है। छह जनवरी से प्रयागराज-दिल्ली के बीच फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। स्पाइस जेट ने इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। अभी दिल्ली के लिए शुरूआती किराया 5022 रुपये दर्शाया जा रहा है। खास बात यह है कि स्पाइस जेट दिल्ली के लिए बोईंग-737 चलाएगा। इसमें 189 सीटें रहेंगी।
विज्ञापन


पिछले माह ही स्पाइस  की ओर से दिल्ली और जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की घोषणा की गई थी। पहले फ्लाइट संचालन तीन जनवरी 2019 से शुरू होना था, जो अब छह जनवरी कर दिया गया है। स्पाइस जेट द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार बोईंग 737 विमान दिल्ली से सुबह 10.15 बजे चलकर 11.20 बजे बम्हरौली पहुंचेंगी। यहां 30 मिनट के ठहराव के बाद यह फ्लाइट वापस 11.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। जो अपराह्न 1.15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। अभी दिल्ली के लिए एयर इंडिया की ही फ्लाइट संचालित है। जो दिल्ली से दिन में 2.55 बजे चलकर शाम 4.40 बजे बम्हरौली पहुंचती है। वापसी में यह फ्लाइट शाम 5.05 बजे चलकर शाम सात बजे दिल्ली पहुंच जाती है। फिलहाल छह जनवरी से अब दिल्ली के लिए शहरियों को दो फ्लाइट का विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed