{"_id":"67dd088f389be95bce0a4c8a","slug":"body-of-a-teenager-missing-for-24-hours-found-floating-in-a-pond-in-koraon-he-was-studying-in-class-six-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कोरांव में 24 घंटे से लापता किशोर का तालाब में उतराता मिला शव, कक्षा छह में करता था पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कोरांव में 24 घंटे से लापता किशोर का तालाब में उतराता मिला शव, कक्षा छह में करता था पढ़ाई
Fri, 21 Mar 2025 12:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:04 PM IST
सार
कोरांव थाना क्षेत्र के कोसफरा खुर्द गांव में 24 घंटे से लापता किशोर का बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर तालाब में उतराता हुआ शव मिला। घाट पर ही किशोर के कपड़े और चप्पल भी बरामद हुए।
विज्ञापन
शाकिब अली। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरांव थाना क्षेत्र के कोसफरा खुर्द गांव में 24 घंटे से लापता किशोर का बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर तालाब में उतराता हुआ शव मिला। घाट पर ही किशोर के कपड़े और चप्पल भी बरामद हुए। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों के साथ-साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
कोरांव के कोसफरा खुर्द निवासी बबलू अली घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। शाकिब अली (12) उनके दो बेटों में बड़ा था। वह कक्षा छह का छात्र था। पिता ने बताया कि बुधवार उनका बेटा स्कूल नहीं गया था। सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने शाकिब की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोरांव थाने जा ही रहे थे तभी गांव के कुछ लोगों से उन्हें पता चला कि तालाब में एक बच्चे का शव उतरा रहा है। वहां पहुंचकर गांव वालों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया तो वह शव उनके बेटे शाकिब का निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही कुछ लोग तालाब में अपनी भैंस धोने के लिए गए थे। तभी उन्हें तालाब के घाट पर बच्चे का कपड़ा और चप्पल देखा। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में अक्सर गांव के बच्चे मछली मारने के लिए आते हैं। हो सकता है कि शाकिब भी मछली मारने के लिए गया हो और हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की पानी में डूबने से मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन