फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider youth dies after being hit by an unknown vehicle, fellow serious

प्रयागराज : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider youth dies after being hit by an unknown vehicle, fellow serious
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज में देवकली गांव के पास हादसा
झूंसी। सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर देवकली गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देेर तक अफरातफरी मची रही।

सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव निवासी मनीष कुमार मौर्य (22) अपने दोस्त मंगला मौर्य (21) के साथ शनिवार की रात बाइक से हनुमानगंज बाजार से घर जा रहा था। मनीष बीए का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। देवकली गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही वह जीटी रोड पर पहुंचा सामने से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक छिटककर दूर जा गिरे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी कोटवा एट बनी में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर लाल बहादुर को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पिता के साथ ही उसकी मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed