{"_id":"69fba35df6c4bf79d9086b9c","slug":"bike-rider-injured-after-being-hit-by-dangerous-manjha-allahabad-news-c-417-1-nan1012-6012-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: खतरनाक मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: खतरनाक मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Thu, 07 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 07 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा में बाइक सवार चाइनीज मांझा से घायल
मऊआइमा। प्रतापगढ़ से प्रयागराज बाइक सवार मोहम्मद जिब्राइल (25) निवासी जोगापुर प्रतापगढ़ बुधवार को सुबह मऊआइमा के ग्राम गणेशगंज पहुंचा था कि खतरनाक मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। बाइक सवार खतरनाक मांझे में फंस गया, जिससे बाइक सवार की गर्दन बुरी तरह कट गई। वह बाइक सहित बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने गर्दन में फंसे खतरनाक मांझे को निकाला और उसकी गर्दन पर गमछा लपेटकर खून रोककर होश में लाया गया। आसपास के चरवाहों ने बताया कि जब घायल होश में आया तो उसने किसी परिचित को फोन करके बुलाया। परिजनों ने घायल को प्रतापगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पूर्व मऊआइमा क्षेत्र के चौराहान का पूरा, रोझियात, रेवारी, बागी पुलिया आदि गांवों में भी बाइक सवार खतरनाक मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।
खतरनाक मांझा बिक्री, भंडारण पर जुर्माना
खतरनाक मांझा (नायलाॅन, सिंथेटिक) पूरी तरह प्रतिबंधित है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने इस पर प्रतिबंध लगाया है क्योंकि यह पर्यावरण, पक्षियों, इंसानों के लिए घातक है। इसका उपयोग, बिक्री व भंडारण करते पाए जाने पर पांच साल की सजा व एक लाख रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि यूपी सरकार ने भी इस पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।