{"_id":"5e63f9848ebc3ec5535e8e47","slug":"before-holi-there-was-a-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तीन हजार लीटर शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तीन हजार लीटर शराब जब्त
Sun, 08 Mar 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
allahabad me nakali sharab
- फोटो : प्रयागराज
होली से ठीक पहले पुलिस ने जिले के कई स्थानों में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए तकरीबन तीन हजार लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो स्थानों पर भट्ठियों में शराब बनाई जा रही थी तो तीन जगह शीशियों में भारी मात्रा में शराब मिली। एक लोड भी जब्त किया गया है।
घूरपुर के हथिगन गांव में शराब बनाए जाने की सूचना पर घूरपुर पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। वहां भट्ठियों पर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागे। डभांव गांव के दूधनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से भागे रिंकू भारतीय को वांटेड किया गया है। मौके से दो शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। दूधनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने गांव में खुदाई की और जमीन के अंदर टंकियों से दो हजार 40 लीटर शराब बरामद की।
कौंधियारा के अकोढ़ा नहर के पास पुलिस ने आज दबिश दी। वहां से पुलिस ने 150 लीटर शराब बरामद की। करीब पांच कुंतल लहन को नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके से कुईं गांव के रमेश भारतीय, मुन्ना सरोज और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। होली के लिए शराब बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
थरवई में शराब की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने तकिया चौराहे के पास चेकिंग लगाई। एक लोडर को रोका तो ड्राइवर भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी पकड़ी और कतवारू गांव के रणविजय मौर्य और लालताडीह गांव के विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 50 पेटी शराब बरामद की गई। पेटियों में 2400 क्वार्टर शराब थी। दोनों ने बताया कि होली पर शराब को खपाया जाता। खीरी पुलिस ने समेरी जिरौहा गांव के विनोद जायसवाल को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से आठ पेटी शराब बरामद की। आठ पेटियों में 360 शीशियां रखी थीं।