फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bahria incident: Inspector ruined son's life, mother narrated agony to ACP who came to investigate

प्रयागराज बहरिया कांड : दरोगा ने बर्बाद कर दी बेटे की जिंदगी, जांच करने पहुंचे एसीपी से मां ने सुनाई व्यथा

Fri, 24 Feb 2023 04:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 04:24 AM IST
सार

बहरिया के सराय अजीज गांव में पुलिस को देखकर संजय नाम के युवक के छत से कूदने के मामले में दरोगा अजीत मौर्या को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसीपी थरवई जंग बहादुर यादव बृहस्पतिवार गांव पहुंचे।

विज्ञापन
Bahria incident: Inspector ruined son's life, mother narrated agony to ACP who came to investigate
Prayagraj News : बहरिया में पुलिस को बयान दर्ज कराते पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहरिया के सराय अजीज गांव में पुलिस को देखकर संजय नाम के युवक के छत से कूदने के मामले में दरोगा अजीत मौर्या को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसीपी थरवई जंग बहादुर यादव बृहस्पतिवार गांव पहुंचे। एसीपी ने परिजनों के बयान दर्ज किए और गांव के लोगों से घंटों पूछताछ की। संजय की मां ने कहा कि दरोगा ने बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसे अपाहिज बना दिया। दबिश के दौरान पुलिस के डर से छत से कूदने पर जख्मी संजय भारती का भी सहसों स्थित अस्पताल जाकर बयान लेकर हस्ताक्षर करवाए।

विज्ञापन


एसीपी की रिपोर्ट के बाद अधिकारियों ने दरोगा अजीत मौर्या को लाइन हाजिर कर दिया। अजीत के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। एसीपी ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसमें भूमि विवाद में पुलिस को दबिश देने की क्या आवश्यकता थी। पीड़ितों के खिलाफ थाने में क्या कोई मुकदमा दर्ज है। हल्का दरोगा ने 20 हजार का लेनदेन किसके माध्यम से किया और दस हजार की डिमांड क्यों की जा रही थी।

विज्ञापन

थाने की सरकारी जीप का प्रयोग किसके अनुमति से की गई। जीडी में रवानगी दर्ज है या नहीं आदि तमाम बिंदु शामिल हैं। संजय के घर वाले दरोगा अजीत मौर्या से बेहद खफा थे। उनका कहना था कि दरोगा ने रिश्वत के चक्कर में संजय को उसने अपाहिज बना दिया। अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि सराय अजीज उर्फ महपूरा निवासी लल्लू भारतीय का आरोप है कि वह अपनी भूमिधरी में पारिवारिक बंटवारे के हिस्से पर अपना मकान बनवा रहा था। परिवार के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत थाना बहरिया में की। जिस पर हल्का दरोगा ने थाने बुलवाया और एक ग्राम प्रधान के माध्यम से डरा धमका कर 20 हजार ले लिए। सोमवार को हल्का दरोगा ने लल्लू भारतीय के बेटे संजय भारतीय और रंजीत भारतीय को थाने बुलाया और उनसे 10 हजार की और डिमांड की।

विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने जब पैसा देने में असमर्थता जताई तो रात करीब 12 बजे हल्का दरोगा सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचे और दरवाजा और खिड़की पीटने लगे। इससे बच्चे और महिलाएं डर के मारे चीखने लगे। डर के मारे संजय भारतीय छत से नीचे कूद गया। इसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। रात में ही 108 एंबुलेंस बुलाकर उसको सीएचएसी फूलपुर ले जाया गया।

जहां से सहसों स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। लल्लू भारतीय ने बहरिया पुलिस और हल्का दरोगा की मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पहले पुलिस महकमा मामले को झूठा बताकर दबाने का प्रयास किया, लेकिन मामला तूल पकड़ने लगा तो बुधवार को जांच के लिए एसीपी थरवई जंग बहादुर यादव पहुंचे।

विज्ञापन

लाइन हाजिर कौन सी बड़ी कार्रवाई, सस्पेंशन हो
पुलिस ने देर शाम तो दरोगा को लाइन हाजिर कर मामले को दबाने की कोशिश की। दरअसल 10 हजार की घूस न मिलने पर रात में घर में दबिश देने के मामले को तूल पकड़ता देख अफसरों ने न सिर्फ दरोगा की बल्कि अपनी भी गर्दन बचाई है। गांव वालों और घर वालों का साफ कहना है कि लाइन हाजिर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं है। दरोगा के खिलाफ कम से कम सस्पेंशन की कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह से प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल ने इस मामले को बयान जारी कर दिया था, उस पर भी सवाल खड़े हैं। ट्विटर पर संजय के घर वालों के आरोपों को बिना जांच के ही झूठा करार दे दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed