फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Australia insecticide spray will be used again in Magh Mela 2024

Approvel : माघ मेला 2024 में फिर इस्तेमाल किया जाएगा ऑस्ट्रेलिया का कीटनाशक स्प्रे

Sun, 18 Jun 2023 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 05:16 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की सेनजेंटा संस्था द्वारा तैयार लैमडा साइहेलोथ्रिन स्प्रे जलीय जीवों व मनुष्यों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको छिड़कने से दाग लगने का डर नहीं रहता।

विज्ञापन
Australia insecticide spray will be used again in Magh Mela 2024
spray - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तंबुओं की नगरी को मच्छर-मक्खी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लैमडा साइहेलोथ्रिन इंडोर स्प्रे का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले 2022 के माघ मेला में इस स्प्रे का प्रयोग किया गया था, जो असरकारी रहा। दूसरा प्रयोग सफल रहा तो 2025 के महाकुंभ में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की सेनजेंटा संस्था द्वारा तैयार लैमडा साइहेलोथ्रिन स्प्रे जलीय जीवों व मनुष्यों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसको छिड़कने से दाग लगने का डर नहीं रहता। आंखों में जलन पैदा नहीं होती और न ही दुर्गंध आती है। मेला क्षेत्र में लगने वाले सभी टेंटों में साइहेलोथ्रिन स्प्रे किया जाएगा। अन्य स्थानों पर फॉगिंग होगी। एक बार स्प्रे होने के बाद 90 दिनों तक टेंट के अंदर मच्छर-मक्खी व अन्य कीटों का प्रवेश नहीं हाे सकेगा।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इस स्प्रे को पहले ही मान्यता दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्प्रे करने के बाद अगर बारिश होती है और स्प्रे रिसकर गंगा नदी में चला जाता है तो इसका इंसानों के शरीर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में हो रहा इस्तेमाल
लैमडा साइहेलोथ्रिन स्प्रे का इस्तेमाल दिल्ली के एम्स अस्पताल, मुंबई महानगर पालिका, अहमदाबाद सहित कई अन्य राज्यों में हो रहा है। इन सभी जगहों पर इस कीटनाशक के परिणाम सकारात्मक देखने को मिले हैं।

इस स्प्रे से श्रद्धालुओं को मच्छर-मक्खी व अन्य कीटनाशकों से राहत मिलेगी। महाकुंभ से पहले इस स्प्रे का प्रयोग माघ मेला में किया जाएगा। यह जलीय जीवों व मनुष्यों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। - डॉ. वीके सिंह, संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed