फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attachment of Atiq's 'Mannat' worth Rs 3.70 crore soon

Prayagraj News: अतीक की 3.70 करोड़ की ‘मन्नत’ की कुर्की जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Attachment of Atiq's 'Mannat' worth Rs 3.70 crore soon
माफिया अतीक अहमद के नोएडा स्थित मकान को पुलिस जल्द कुर्क करेगी। धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में यह कार्रवाई होगी। एक दिन पहले ही पुलिस आयुक्त कोर्ट ने इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया है। मन्नत नाम के इस मकान की कुल मालियत 3.70 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन

धूमनगंज में 2020 में अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। इस केस की विवेचना के दौरान ही पुलिस को अतीक के नोएडा स्थित मकान का पता चला। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस मकान को अतीक ने अपराध से अर्जित आय से बनाया था। इसके बाद गैंगस्टर के विवेचक ने इस संपत्ति को कुर्क करने के संबंध में रिपोर्ट पुलिस आयुक्त न्यायालय में भेजी थी।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त न्यायालय ने सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया और उनका पक्ष सुना। सभी पक्षों को सुनने व पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट, साक्ष्यों के अवलोकन के बाद कोर्ट ने यह पाया कि उपरोक्त संपत्ति अपराध से अर्जित की गई। इसके बाद ही इस संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि इस संपत्ति को जल्द ही नोएडा जाकर पुलिस कुर्क करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरेट में गैंगस्टर एक्ट के तहत दूसरी कार्रवाई
प्रयागरज में पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद माफिया अतीक अहमद की गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की जाने वाली यह दूसरी संपत्ति है। इससे पहले छह नवंबर को 12.42 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई थी। एयरपोर्ट क्षेत्र के गौसपुर कटहुला में यह संपत्ति भूमि के रूप में थी जिसका कुल क्षेत्रफल 5.0510 है। यह अतीक की बेनामी संपत्ति थी जिसे हूबलाल नाम के राजमिस्त्री के नाम पर खरीदा गया था। इस तरह से कमिश्नरेट पुलिस अब तक गैंगस्टर एक्ट में माफिया अतीक को 16.12 करोड़ की चोट दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed