फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed News: Asli alias minister close to former MP Atiq Ahmed, Alihan House Sheetla hoisted the flag

Ateeq ahmed News: पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान पीडीए किया ध्वस्त

Mon, 04 Jan 2021 09:15 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Jan 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Atiq Ahmed News: Asli alias minister close to former MP Atiq Ahmed, Alihan House Sheetla hoisted the flag
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में सोमवार को अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान जमींदोज किया गया। विकास प्राधिकरण की टीम ने तीन घंटे की कार्रवाई में दोमंजिला मकान ढहवा दिया। अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। 

विज्ञापन

Atiq Ahmed News: Asli alias minister close to former MP Atiq Ahmed, Alihan House Sheetla hoisted the flag
prayagraj news : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

असलम उर्फ मंत्री अतीक का करीबी बताया जाता है। सोमवार को सुबह 11 बजे के करीब पीडीए की टीम दो बुलडोजर व भारी पुलिस बल के साथ ही उसके कसारी मसारी स्थित मकान पर पहुंची। हालांकि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की वजह से कार्रवाई लंबित रही। याचिका के निस्तारण के बाद दोपहर बाद कार्रवाई शुरू हुई और फिर करीब चार घंटे की कार्रवाई में मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जोनल अफसर सत शुक्ला का कहना है कि मकान का नक्शा नहीं पास था। ऐसे में इसे ध्वस्त कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Atiq Ahmed News: Asli alias minister close to former MP Atiq Ahmed, Alihan House Sheetla hoisted the flag
prayagraj news : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

700 वर्ग गज में निर्माण, कीमत तीन-चार करोड़

पीडीए अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण 700 वर्ग गज जमीन में किया गया था। 25 हजार प्रति वर्ग गज के दर से करीब 1.75 करोड़ की तो सिर्फ जमीन होती है। लागत जोड़ लें तो मकान की कीमत करोड़ों में होती है। उधर पुलिस का कहना है कि फिलहाल असलम पर दर्ज कुल तीन मुकदमों की जानकारी मिली है।  इनमें से दो खुल्दाबाद व एक धूमनगंज थाने में दर्ज है। 

विज्ञापन

Atiq Ahmed News: Asli alias minister close to former MP Atiq Ahmed, Alihan House Sheetla hoisted the flag
prayagraj news : माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी असलम उर्फ मंत्री का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

स्वामित्व की होगी जांच, शिकायत हो तो सामने आएं लोग

पीडीए अफसरों का कहना है कि कसारी मसारी में सोमवार को जिस मकान का ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई, उसकी भूमि के स्वामित्व की जांच कराई जा रही है। जोनल अफसर शत शुक्ला का कहना है कि शिकायतें मिली हैं कि माफिया व उनके गुर्गों ने जमीनों पर अवैध कब्जा कर मकान बनवाए। ऐसे में कोई शिकायत हो तो लोग पीडीए में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed