फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ateeq was agitated by abuses about himself And comments on wife Shaista Then wrote script of Umesh murder case

Atiq Ashraf Murder: शाइस्ता के बारे में जब उमेश के मुंह से निकली थी गलत बात...अतीक भड़का और बना मौत का प्लान

Mon, 08 May 2023 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 May 2023 12:27 PM IST
सार

माफिया अतीक के करीबी वकील खान सौलत से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। अतीक खुद के बारे में गालियां और शाइस्ता पर कमेंट से बौखलाया था। इस पर अतीक ने उमेश हत्याकांड की पटकथा लिखी थी।

विज्ञापन
Ateeq was agitated by abuses about himself And comments on wife Shaista Then wrote script of Umesh murder case
Umesh Pal Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। माफिया के करीबी खान सौलत हनीफ ने पूछताछ में एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। अब यह बात सामने आई है कि उमेश की ओर से गालियां देने और शाइस्ता पर कमेंट किए जाने की बात सुनने के बाद बौखलाकर अतीक ने उसकी हत्या की पटकथा लिखी थी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सौलत से पूछताछ में पुलिस को बेहद अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पता चला है कि उमेश अतीक अहमद के बारे में सार्वजनिक रूप से कई बार भला-बुरा कह चुका था। यह बात कई बार अतीक के कानों तक पहुंची भी थी। इस पर उसने अपने गुर्गों के माध्यम से उमेश तक मैसेज भी पहुंचाया था कि वह संभल जाए।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद अतीक को पता चला कि उमेश ने शाइस्ता परवीन के बारे में भी कमेंट किया था। इतना सुनने के बाद वह बौखला गया और इसके बाद ही उसने उमेश पाल हत्याकांड की पटकथा लिखी। साबरमती जेल से अपने भाई बरेली जेल में बंद अशरफ से फेसटाइम एप से बातचीत की और कहा कि उमेश को खत्म करना है। उसने उसे पूरी बात भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अशरफ ने असद के जरिए गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, अरमान व सदाकत को बरेली जेल बुलाया और साजिश रची। सूत्रों का कहना है कि प्लानिंग के तहत असद को वारदात के दौरान कार से बाहर नहीं निकलना था, लेकिन वह उमेश से खुन्नस रखने लगा था। यही वजह थी कि वारदात के वक्त वह अपना आपा खो बैठा और उसने कार से बाहर उतरकर उमेश पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

इससे पहले, माफिया अतीक अहमद के वकील रहे खान सौलत हनीफ ने खुलासा किया था कि अतीक, अशरफ, असद और वह बातचीत के लिए जिस फेसटाइम आईडी का इस्तेमाल करते थे उनमें से एक अतीक के नाबालिग बेटे अहजम की थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस आईडी से वह ही बात करता था लेकिन इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

सौलत को तीन अप्रैल को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया था। इस दौरान उसके घर से तीन फोन बरामद किए गए। इनमें से एक आईफोन था जो उसे असद ने दिया था। इस आईफोन के फेसटाइम एप के जरिए ही वह असद, शाइस्ता, अतीक व अशरफ से बातें किया करता था। 

 

सूत्रों का कहना है कि आईफोन की जांच में उन फेसटाइम आईडी का पता चला, जिन पर लगातार सौलत की बात होती थी। इनमें से bade006@icloud.com अतीक, chote007@icloud.com अशरफ, advo10@icloud.com आईडी सौलत की है। इसके साथ ही thakur008@icloud.com आईडी का भी पता चला। 

 

खास बात यह कि यह फेसटाइम आईडी अतीक के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे अहजम की है। सौलत ने पुलिस को बयान दिया है कि इन्हीं चारों आईडी से वह आपस में बातें करते थे। अब सवाल यह है कि अहजम की फेसटाइम आईडी का इस्तेमाल कौन करता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। नाम न छापने की शर्त पर एक अफसर का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।


 

आज फिर आ सकता है न्यायिक आयोग, दर्ज होने हैं बयान
पुलिस अभिरक्षा में अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग सोमवार को फिर प्रयागराज आ सकता है। दरअसल, इस मामले में अभी घटना के वक्त मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के बयान दर्ज होने हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के अवलोकन समेत अन्य कार्रवाई की जानी है। 
 

पांच मई को रिटायर चीफ जस्टिस डीबी भोसले की अध्यक्षता में आए पांच सदस्यीय आयोग ने कॉल्विन अस्पताल पहुंचकर मौके का मुआयना किया था। वहीं, अगले दिन धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के बयान दर्ज करने के साथ ही पांच घंटे तक बैठक कर घटना की बिंदुवार जानकारी ली थी। बैठक में पुलिस विभाग के सभी आला अफसर मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed