अतीक अहमद की अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने उसके खुल्दाबाद स्थित कार्यालय के अवैध रूप से बने तीन हिस्सों को ध्वस्त करा दिया गया। छह घंटे तक चली कार्रवाई में तीन तरफ से कार्यालय का कुछ भाग ध्वस्त किया गया। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा।
Ateeq Ahmed news: चकिया में अतीक अहमद के कार्यालय पर चला बुलडोजर, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:49 PM IST
सार
- क्यों हुई कार्रवाई
- अतीक अहमद के कार्यालय के कुछ हिस्सों पर ध्वस्तीरण की कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई। जो उन्होंने पीडीए की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर जारी किया। पत्र के माध्यम से भेजी गई रिपोर्ट की खास बातें....
- छह करबला’ है भवन संख्या, जिस पर अतीक ने बनवाया आलीशान कार्यालय
- संबंधित भवन का शमन मानचित्र अक्तूबर 2004 में कराया गया था स्वीकृत
- स्वीकृत मानचित्र में भवन का अशमनीय भाग भी दर्शाया गया था
- अतीक अहमद को उक्त अशमनीय भाग को खुद से हटवाना था, जो उन्होंने नहीं किया
- स्वीकृत से अधिक भाग पर किया गया था निर्माण
- नोटिस भी जारी किया गया लेकिन नहीं दिया कोई जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन