फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   At the meeting of the selection board interview , test cleared

चयन बोर्ड की बैठक में इंटरव्यू, परीक्षा को हरी झंडी

Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
At the meeting of the selection board interview , test cleared
नौकरी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से अर्से बाद हुई बोर्ड की पूर्ण बैठक में ठप पड़ी चयन प्रक्रिया पूरी करने को हरी झंडी मिल गई है। चयन प्रक्रिया को हरी झंडी मिलने से टीजीटी-पीजीटी-2011 के लगभग छह लाख अभ्यर्थी, टीजीटी-पीजीटी-2013 के लगभग 10 लाख अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। चयन बोर्ड के अध्यक्ष हीरालाल गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा 15, 16 एवं 17 जून को कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा कराने के लिए 11 मंडल मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र तय कर लिए गए हैं। टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा के लगभग सात हजार पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चयन बोर्ड की बैठक में तय हुआ कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से 21 दिन पहले प्रवेश पत्र मिलना शुरू हो जाएगा। परीक्षा से दो पहले तक प्रवेश पत्र नहीं मिलने की स्थिति में परीक्षार्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से मंगलवार को हुई बैठक में तय हुआ कि टीजीटी-पीजीटी के जिन विषयों का परिणाम घोषित कर दिया गया है, उनका साक्षात्कार 28 मई से कराया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि अब तक जिन विषयों के रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं, उनका परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से तीन वर्ष के अंतराल के बाद शिक्षक भर्ती की राह आसान हो गई है। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी के लगभग आठ हजार पदों के लिए 10 मई को विज्ञापन जारी हो जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी। चयन बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष हीरालाल गुप्त, सचिव जितेंद्र कुमार, उप सचिव डॉ.आशुतोष द्विवेदी, सदस्य डॉ. मोहम्मद उमर, डॉ.विनय रावत, नरेंद्र यादव, नरेंद्र नाथ यादव, ललित कुमार श्रीवास्तव, अनीता यादव एवं प्रशासनिक अधिकारी समर बहादुर शामिल हुए। मंगलवार को नए सदस्य नरेंद्र नाथ यादव ने पदभार संभाल लिया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव जितेंद्र कुमार का तबादला अपर आयुक्त के पद पर हुआ है। उन्होंने मंगलवार को अपना पदभार उप सचिव आशुतोष द्विवेदी को सौंप दिया। जितेंद्र कुमार एक वर्ष से अधिक समय से चयन बोर्ड सचिव के पद पर तैनात थे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार शाम को पीजीटी-2013 की हिंदी एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता अर्थशास्त्र के 86 पदों के लिए कुल 349 एवं प्रवक्ता हिंदी के 162 पदों के लिए कुल 657 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें एक पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के भवन का वास्तुदोष दूर करने के लिए चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा के छात्रों ने परिसर के सामने मंगलवार को दोपहर सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने के साथ बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed