भूल गए तो बन जाएंगे अप्रैल फूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में अप्रैल फूल से जुड़े एक से बढ़कर एक गिफ्ट पहुुंचे हैं, जिनके लिए बृहस्पतिवार को जमकर खरीदारी हुई। सबसे ज्यादा डिमांड शॉकिंग गिफ्ट्स की रही जिसे छूते ही आपको जोर का झटका लगेगा। रिस्ट वॉच में टाइम सेट करने वाले बटन को छूने से झटका लग सकता है तो मोबाइल को ऑन करते भी आपको शॉक लग सकता है। इसके साथ ही मैजिक बॉक्स को खोलते ही उसमें से निकलने वाला कॉकरोच या फिर सांप आपको डराने के लिए काफी है। फव्वारा चौराहा स्थित बालाजी गिफ्ट सेंटर के संचालक संदीप कहते हैं, अप्रैल फूल के सामानों की कीमत 50 से 200 रुपये तक है। इसमें मोबाइल, रिस्ट वॉच, पेन की डिमांड सबसे ज्यादा है।