फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Meritorious Award Ceremony: UP Board Secretary said - Success will be achieved only

अमर उजाला भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह : यूपी बोर्ड सचिव बोले- नियमित परिश्रम से ही मिलेगी सफलता

Thu, 26 Sep 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 02:20 PM IST
सार

मुट्ठीगंज स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि व यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। आजकल बदलाव का नया दाैर चल रहा है। अब मेधावियों के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, खुद को रोजगार के अनुसार ढालने की।

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Meritorious Award Ceremony: UP Board Secretary said - Success will be achieved only
अमर उजाला की ओर से यूपी बोर्ड के टॉपरों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जीवन में सफल होने के लिए शॉर्टकट नहीं, बल्कि नियमित परिश्रम करने की जरूरत होती है। प्रतिस्पर्धा के दाैर में कुछ भी आसान नहीं है, इसलिए निरंतर मेहनत करके ही मनचाही सफलता पाई जा सकती है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने यह बातें बुधवार को अमर उजाला के भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह में कहीं।

विज्ञापन












मुट्ठीगंज स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि व यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। आजकल बदलाव का नया दाैर चल रहा है। अब मेधावियों के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, खुद को रोजगार के अनुसार ढालने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असफल होने पर अक्सर लोग भाग्य को कोसते हैं, जबकि भाग्य अपने वश में नहीं है। परिश्रम करना जरूर अपने वश में है। इसमें कोई कसर नहीं छोड़ें। नियमित परिश्रम से ही सफलता पाई जा सकती है। विशिष्ट अतिथि व कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने भी मेधावियों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा, आप मेहनत से मेधावियों की सूची में हैं। इसे आगे जारी रखेंगे तो सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह, अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, कॉलेज प्रबंधक पंकज जायसवाल, प्रिंसिपल अर्चना जायसवाल आदि ने सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य आशा श्रीवास्तव, रंजना वाजपेयी, नीना प्रजापति, अनुपमा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा, सलोनी अग्रवाल, वंदिता अस्थाना आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed