फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ten more electric buses will run in Prayagraj, 25 buses are being operated at present

Prayagraj : प्रयागराज में दौड़ेंगी दस और इलेक्ट्रिक बस, अभी 25 बसों का संचालन किया जा रहा है

Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM IST
सार

पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ही प्रयागराज में 15 ई-बसों का संचालन शुरू हुआ। यह बसें प्रयागराज जंक्शन से लालगोपाल गंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी,  त्रिवेणीपुरम झूंसी से  पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़, सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर रूट पर चल रही हैं।

विज्ञापन
Ten more electric buses will run in Prayagraj, 25 buses are being operated at present
Prayagraj News : नैनी में खड़ीं ई-बसें। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

संगमनगरी में दस और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की गई है। सोमवार 17 जनवरी से प्रयागराज में दस नई ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी यहां 15 ई-बसों का ही संचालन हो रहा है।दस ई-बसों का संचालन शुरू होने के साथ ही प्रयागराज में कुल 25 ई- बसें पांच रूटों पर दौड़ने लगेंगी।

विज्ञापन


पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ही प्रयागराज में 15 ई-बसों का संचालन शुरू हुआ। यह बसें प्रयागराज जंक्शन से लालगोपाल गंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी,  त्रिवेणीपुरम झूंसी से  पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़, सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि मुख्यालय की ओर से प्रयागराज को 25 बसों का आवंटन किया गया था, लेकिन आरटीओ में रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से 15 बसें ही 30 दिसंबर से शुरू की गई। इस बारे में प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक टीकेएस बिसेन बताते हैं कि प्रयागराज में दस और बसों का पंजीकरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों का संचालन सोमवार 17 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यह बसें भी उन्हीं पांच रूटों पर चलेंगी जहां पहले से ही 15 ई-बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में कुल 50 ई-बसों का संचालन होना है। शेष अन्य 25 बसें इसी वित्तीय वर्ष में मुख्यालय से प्राप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed