फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allahabad University : छात्रों ने तोड़ा विश्वविद्यालय के गेट का ताला, चीफ प्रॉक्टर से मारपीट

Thu, 22 Sep 2022 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 11:16 PM IST
सार

छात्र प्रवेश द्वार पर ताला लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को दोबारा ताला तोड़ा। इस दौरान वहां मौजूद प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार से छात्र सीधे भिड़ गए। प्रॉक्टर उन्हें गेट खोलने से रोक रहे थे। सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच भी जमकर धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन
Allahabad University Students' movement against fee hike continues
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीसवृद्धि के विरोध में आंदोलन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान बृहस्पतिवार को छात्रों ने छात्रसंघ भवन के सामने इविवि परिसर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ दिया। इस दौरान छात्रों की सीधे प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार से झड़प हो गई। दोनों के बीच मारपीट हुई। प्रॉक्टर ने चार छात्रों एवं 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।




छात्र प्रवेश द्वार पर ताला लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को दोबारा ताला तोड़ा। इस दौरान वहां मौजूद प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार से छात्र सीधे भिड़ गए। प्रॉक्टर उन्हें गेट खोलने से रोक रहे थे। सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच भी जमकर धक्कामुक्की हुई। चीफ प्रॉक्टर का आरोप है कि छात्र नेता आयुष प्रियदर्शी ने उन्हें लात मारी। 

Allahabad University Students' movement against fee hike continues
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीसवृद्धि के विरोध में आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला।

छात्र नेता आयुष का आरोप है कि प्रॉक्टर ने लाती मारी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रॉक्टर ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार छात्र नेता आयुष प्रियदर्शी, सत्यम कुशवाहा, जितेंद्र धनराज, आदर्श भदौरिया एवं 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 


दोपहर 12 बजे के आसपास हुई इस घटना के बाद प्रो. हर्ष कुमार ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा कि छात्रों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, वरना धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान पुलिस कर्मी बीच बचाव की कोशिश में जुटे रहे। छात्रों ने दो घंटे बाद विश्वविद्यालय परिसर में प्रॉक्टर के पुतले की शवयात्रा निकाली। 


इस दौरान इविवि के सुरक्षा कर्मियों से उनका आमना-सामना हो गया और धक्कामुक्की शुरूहो गई। दोनों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई और पुलिस को फिर से बीच बचाव करना पड़ा। वहीं, फीस वृद्धि के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रसंघ भवन के सामने आमरणन अनशन भी जारी रहा। अनशन पर बैठने वालों में छात्र नेताअजय यादव सम्राट, अखिलेश यादव, अजय पांडेय, साश्रस्वत नितिन भूषण एवं सिद्धार्थ गोलू शामिल हैं।

Allahabad University Students' movement against fee hike continues
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीसवृद्धि के विरोध में आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला।

एबीवीपी के छात्रों ने डीएसडब्ल्यू दफ्तर पर जड़ा ताला
फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी के छात्रों ने बृहस्पतिवार को डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर ताला जड़ दिया। एबीवीपी छात्र वहां 11 दिनों से पूर्णकालिक अनशन पर बैठे हुए हैं। छात्र ने चेतावनी दी कि फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान छात्र नेता शिवम सिंह, आलोक त्रिपाठी, संजीव सिंह, सौरव सिंह, आदर्श विक्रम, निर्विकार गिरी, सौरव सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad University Students' movement against fee hike continues
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में आंदोलनकारी छात्रों की पुलिस से हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला।

इविवि के शिक्षक डॉ. विक्रम ने किया आंदोलन का समर्थन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम ने फीस वृद्धि के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वह बृहस्पतिवार को छात्रसंघ भवन के सामने जारी अनशन में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Allahabad University Students' movement against fee hike continues
Prayagraj News : डॉ. विक्रम, असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विवि। - फोटो : अमर उजाला।
डॉ. विक्रम ने कहा कि फीस वृद्धि का मुद्दा कुलपति से जोड़कर न देखा जाए। कई देशों में शिक्षा मुफ्त दी जाती है तो भारत में क्यों नहीं। यहां शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है और विश्वविद्यालयों पर अपने संसाधन जुटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह गलत है और वह इसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने भी फीस वृद्धि के खिलाफ जारी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed