फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : पीएम के जन्मदिन पर 853 यूनिट हुआ रक्तदान, कहीं सुंदरकांड पाठ तो कहीं केक काटा

Sat, 17 Sep 2022 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

नगर निगम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जन्मदिन के अवसर पर पीएम के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का उदघाटन मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ किया। वहां पीएम के जीवन पर बनी लघु फिल्म भी उन्होंने देखी। वहां केक काटने के साथ ही पौधरोपण भी उन्होंने किया।

विज्ञापन
853 units of blood donated on PM's birthday, somewhere Sunderkand recitation and somewhere cake was cut
Prayagraj News : पीएम मोदी के बर्थडे पर केक काटा गया। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 वां जन्मदिन भाजपाइयों एवं तमाम संगठनों की ओर से धूमधाम मनाया गया। इस दौरान कहीं केक काटा गया तो कहीं सुंदरकांड का पाठ हुआ। भाजपा की ओर से  जिले के तमाम स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर में 853 यूनिट रक्तदान भाजपाइयों ने किया। सर्वाधिक 530 यूनिट रक्तदान महानगर में ह्रुआ जबकि गंगापार 187 और यमुनापार में 136 यूनिट रक्तदान हुआ।




नगर निगम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जन्मदिन के अवसर पर पीएम के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का उदघाटन मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ किया। वहां पीएम के जीवन पर बनी लघु फिल्म भी उन्होंने देखी। वहां केक काटने के साथ ही पौधरोपण भी उन्होंने किया। इसके पूर्व एएमए के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का भी नंदी ने उद्घाटन किया। सीएमओ नानक सरन की मौजूदगरी में नंदी ने वहां रक्तदान करने वाले लोगों को उन्होंने प्रमाणपत्र भी दिया। 

853 units of blood donated on PM's birthday, somewhere Sunderkand recitation and somewhere cake was cut
Prayagraj News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने रक्तवीरों  एवं चिकित्सकों का अंगवस्त्रम पहनाया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ग्रीन गार्डन मेवा लाल बगिया नैनी, मेडिकल कालेज, पीएचसी दारागंज, हनुमान वाटिका सुलेम सराय, काल्विन अस्पताल, बेली अस्पताल आदि स्थानों पर भी रक्तदान शिविर लगा। इस अवसर पर विधायक प्रभा शंकर पांडेय, नरेंद्र सिंह गौर, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, कुंज बिहारी मिश्र, वरुण केसरवानी, श्याम चंद्र हेला, डा. सुशील  सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, राजू पाठक आदि मौजूद रहे। यमुनापार में विभवनाथ भारती शंकरगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

853 units of blood donated on PM's birthday, somewhere Sunderkand recitation and somewhere cake was cut
Prayagraj News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी लगाई गई। - फोटो : अमर उजाला।

रीता, केशरी और हर्ष ने रक्तदान करने वालों का किया अभिवादन
भाजपा की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वालों  का सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी आदि ने अभिवादन किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल, यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने भी रक्तदान किया। कायस्थ संघ के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में पीएम का जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में नैनी स्थित रुद्र अर्पाटमेंट में रक्तदान शिविर में पार्षद आशीष गुप्ता समेत कई ने रक्तदान किया। यहां एमएलसी डा. केपी श्रीवास्तव ने रक्तदान करने वालों का अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
853 units of blood donated on PM's birthday, somewhere Sunderkand recitation and somewhere cake was cut
Prayagraj News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी लगाई गई। - फोटो : अमर उजाला।

कई जगह मना पीएम का जन्मदिन 
पीएम का जन्मदिन शनिवार को रामबाग में चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डा एलएस ओझा के नेतृत्व में मना। पूर्व पार्षद आभा द्विवेदी के आवास पर हुए कार्यक्रम में पीएम की फोटो पर टीका लगाया गया। इस अवसर पर मनोज मिश्र, चंद्रशेखर, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे। साउथ मलाका में रितेश मिश्र, जेपी द्विवेदी, दीपक केसरवानी ने पीएम के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को फल बांटे। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप से जुड़े लोगों ने भी पीएम के जन्मदिन पर केक काटा।

विज्ञापन
853 units of blood donated on PM's birthday, somewhere Sunderkand recitation and somewhere cake was cut
Prayagraj News : पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

सीएचसी में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

शनिवार को मेजा में अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।  सीएचसी मेजा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद मरीजों में फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश, भाजपा के जिला महामंत्री विक्रमाजीत मौर्य, मेजा मंडल अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद पटेल, कोंहड़ार मंडल अध्यक्ष गोविन्द मिश्र, मंडल प्रभारी जयशंकर पांडेय, संजय केशरी, जीत नारायण श्रीवास्तव, मांडवीशरण द्विवेदी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed