{"_id":"5d22484e8ebc3e6caa3ba0fd","slug":"allahabad-university-is-opening-today-allahabad-news-ald2488158134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुल जाएगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुल जाएगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Allahabad University is opening today.
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) गर्मियों की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार से खुल जाएगा। इसके साथ ही विभागों में परास्नातक के छात्र-छात्राओं का प्रवेश भी शुरू हो जाएगा। छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को शुल्क रसीद जमा करने के बाद हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे।
विभागों में परास्नातक के छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जा चुके हैं और सोमवार से विश्वविद्यालय खुलने पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को अलग-अलग तिथियों में प्रवेश के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि विश्वविद्यालय खुलने पर स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं फीस जमा करने के बाद उसकी रसीद दिखाएंगे और इसी आधार पर उन्हें हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। हालांकि, स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया अभी चल रही है। ऐसे में पहले दिन से प्रथम वर्ष की कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो सकेगा। वहीं, परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश भी विश्वविद्यालय खुलने के बाद शुरू होगा, सो प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं भी कुछ दिनों बाद ही शुरू होंगी।
दस से शुरू होंगी बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं
इविवि में बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं दस जुलाई से शुरू होंगी। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विभाग में जाकर अपना नामांकन कराने और नोटिस बोर्ड पर लगे टाइम टेबल के अनुसार कक्षाओं में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। मैथ्स ग्रुप के छात्र गणित विभाग और बायोलॉजी ग्रुप के छात्र बॉटनी डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
छात्र परिषद के खिलाफ तेज हो सकता है आंदोलन
इविवि में छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने के विरोध में जारी आंदोलन सोमवार से तेजी पकड़ सकता है। आठ जुलाई से विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। हालांकि इस आशंका के मद्देनजर इविवि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह का हंगामा न हो।
सोमवार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। इविवि प्रशासन अपेक्षा करता है कि नया सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा और विश्वविद्यालय में अमन-चैन के साथ शिक्षण कार्य होगा। इसी उम्मीद के साथ पहले दिन शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का इविवि प्रशासन स्वागत करता है। प्रो. रामसेवक दुबे, चीफ प्रॉक्टर, इविवि