{"_id":"c7471c5b2aebfd2680d5c9c6f25c60ba","slug":"allahabad-news-hindi-news-865","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु की चिड़िया का कमाल, ट्रेन में बच्चे का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु की चिड़िया का कमाल, ट्रेन में बच्चे का हुआ इलाज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ‘चिड़िया’ बृहस्पतिवार को एक बीमार बच्चे के लिए संजीवनी लेकर आई। दरअसल इलाहाबाद आ रही पवन एक्सप्रेस के एसी टू कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री के बच्चे की तबीयत खासी बिगड़ गई थी। यात्री द्वारा ट्रेन में चिकित्सीय सुविधा की गुहार रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर एकाउंट में लगाई गई। सूचना मिलने के बाद यात्री का थोड़ी ही देर में बच्चे को देखने के लिए डॉक्टरों की टीम ट्रेन में पहुंच गई। इलाहाबाद स्टेशन पहुंचने पर भी महिला और उसके बच्चे का हाल लेने के लिए रेलवे के तमाम अफसर एवं कर्मचारी पहुंच गए।
गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस के ए वन कोच में जयश्री नाम की महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ मुंबई से बलिया जा रही थी। बीच रास्ते जबलपुर के आसपास उसके बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। जयश्री ने इसकी सूचना रेल मंत्री को ट्वीटर के माध्यम से दी। ट्वीट मिलने के बाद रेलमंत्री ने संबंधित जोन के अफसरों को सूचित कर दिया। ट्रेन इलाहाबाद आ रही थी सो यहां भी अफसर सक्रिय हो गए। इस बीच सतना पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उसके बीमार बच्चे का उपचार किया और आवश्यक दवाएं दीं। इलाहाबाद आते-आते तबीयत में थोड़ा सुधार भी हो गया। सुबह 11 बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची तो यहां भी महिला और उसके बच्चे का हालचाल लिया गया। महिला ने सफर जारी रखने का निर्णय लिया और रेलमंत्री को धन्यवाद दिया।