फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्रधानी के 3360 दावेदारों की किस्मत पर लगेगी मुहर

Fri, 04 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत गंगापार के पांच ब्लॉकों में शनिवार को वोट पड़ेंगे। बहरिया, मऊआइमा, फूलपुर, सोरांव और होलागढ़ ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 382 पदों के लिए 3360 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेें हैं। पिछले दो चुनाव में हुई हिंसा के मद्देनजर इस बात सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है। प्रशासन का दावा है कि मतदान केंद्र अभेद्य सुरक्षा कवच के घेरे में रहेेंगे। डीएम संजय कुमार ने मतपत्रों को लूटने या मतपेटिका में पानी डालने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मतदान सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिये पांच सुपर जोन, 26 जोन और 126 सेक्टर बनाए गए हैं। तीसरे चरण में कुल 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल किए गए 45 मतदान केंद्रों में सीसी कैमरे लगाए जाने और दस अन्य केेंद्रों में पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


 डीएम का दावा है कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को पुलिस अफसरों के साथ निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। अतिसंवदेनशील प्लस बूथों की निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और क्लस्टर मोबाइल पुलिस की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ग्राम प्रधान पद के लिए तगड़ी टक्कर होने की गुंजाइश है। हर सीट पर मुकाबला है और कोई निर्विरोध नहीं है। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में 2773 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं और 1936 सीटों पर मुकाबला होना है जबकि 265 सीटों से किसी ने नामांकन नहीं कराया है। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर बहरिया में 668, मऊआइमा में 456, सोरांव में 404, फूलपुर में 735 और होलागढ़ में 510 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इन ब्लॉकों से ग्राम पंचायत सदस्य के क्रमश: 303, 500, 244, 535 एवं 354 पदों के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed